Home - CHILL वायरलेस स्पीकर और ARIAL पावर बैंक एकसाथ लॉन्च, कीमत खुश कर...

CHILL वायरलेस स्पीकर और ARIAL पावर बैंक एकसाथ लॉन्च, कीमत खुश कर देगी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

U&i ने 150W ऑडियो आउटपुट वाले CHILL Wireless Speaker और 33W फास्ट चार्जिंग वाले ARIAL Power Bank को भारत में लॉन्च किया है। इनकी कीमत क्रम से 7,349 रुपये और 799 रुपये रखी गई है।

भारतीय टेक एक्सेसरीज ब्रैंड U&i ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने CHILL Series Wireless Speaker (UiBS-5085) और ARIAL Series Power Bank (UiPB-0333) को भारतीय मार्केट में पेश किया है। दोनों प्रोडक्ट्स को खासतौर से मनोरंजन और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये नए प्रोडक्ट आगामी फेस्टिव सीजन में यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

U&i CHILL Series Wireless Speaker में 150W वायरलेस ऑडियो आउटपुट दिया गया है, जबकि ARIAL Series Power Bank 10,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, दोनों डिवाइस पोर्टेबिलिटी और फीचर्स के साथ-साथ वैल्यू-फॉर-मनी एक्सपीरियंस देने के लिए लॉन्च किए गए हैं।

150W आउटपुट वाला U&i CHILL Wireless Speaker

U&i CHILL Series Wireless Speaker (UiBS-5085) को खासतौर पर पार्टी, फैमिली गैदरिंग, आउटडोर सेलिब्रेशन और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 150W वायरलेस आउटपुट के साथ 8+8 स्पीकर यूनिट दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह सेटअप दमदार साउंड, क्लियर ऑडियो और डीप बास देने के लिए तैयार किया गया है। स्पीकर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इसमें बिल्ट-इन व्हील्स दिए गए हैं। ऐसे में इसे पार्टी, आउटडोर इवेंट या किसी अन्य जगह ले जाना काफी आसान हो जाता है।

कनेक्टिविटी के मामले में CHILL Series Wireless Speaker में कई विकल्प मिलते हैं। इसमें FM Radio, AUX, TF Card, USB और TWS सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें DC 5V चार्जिंग का विकल्प भी मौजूद है। स्पीकर पर ही वॉल्यूम कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिससे यूजर सीधे डिवाइस से ऑडियो कंट्रोल कर सकता है।

कंपनी ने इसके साथ वायरलेस माइक्रोफोन और रिमोट कंट्रोल भी दिया है। माइक्रोफोन की मदद से इसका इस्तेमाल कराओके, अनाउंसमेंट और पार्टी के दौरान किया जा सकता है। वहीं, रिमोट कंट्रोल के जरिए स्पीकर को दूर से कंट्रोल करना आसान होगा। CHILL Series में True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट भी मिलता है। इसके जरिए दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में पेयर करके ज्यादा इमर्सिव स्टीरियो साउंड का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।

10000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL Power Bank

दूसरी ओर, U&i ARIAL Series Power Bank (UiPB-0333) में 10,000mAh बैटरी क्षमता दी गई है और यह 33W फास्ट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करता है। पावर बैंक में Type-C इनपुट/आउटपुट के साथ डुअल USB आउटपुट पोर्ट्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें कुल तीन चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं, जिससे एक से ज्यादा डिवाइस को चार्ज करने का विकल्प मिलता है। इसका इस्तेमाल सफर, ऑफिस, कम्यूटिंग या लंबे समय तक घर से बाहर रहने के दौरान किया जा सकता है।

सेफ्टी के लिए ARIAL Series Power Bank में कई प्रोटेक्शन फीचर्स दिए गए हैं। इनमें शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, ओवरपावर प्रोटेक्शन, अंडरवोल्टेज प्रोटेक्शन और टेम्परेचर प्रोटेक्शन शामिल हैं। इन फीचर्स का मकसद चार्जिंग के दौरान डिवाइस और यूजर की सुरक्षा तय करना है। U&i ARIAL Series Power Bank को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

U&i CHILL Speaker और ARIAL Power Bank की कीमत

नए U&i CHILL Series Wireless Speaker (UiBS-5085) की कीमत 7,349 रुपये रखी गई है। वहीं U&i ARIAL Series Power Bank (UiPB-0333) केवल 799 रुपये में उपलब्ध है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN