Home - CMF ला रहा दो स्टाइलिश स्पीकर, डिजाइन ‘दूध के डब्बे’ जैसा, 18...

CMF ला रहा दो स्टाइलिश स्पीकर, डिजाइन ‘दूध के डब्बे’ जैसा, 18 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलेगी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

CMF ने कन्फर्म किया है कि CMF Speaker S और CMF Speaker M स्पीकर आधिकारिक तौर पर सोमवार, 12 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। ब्रांड ने अब तक इन दोनों स्पीकर्स के बारे में बहुत कम जानकारी दी है, लेकिन श्रीलंका के एक रिटेलर की लिस्टिंग से इनकी काफी जानकारी सामने आ गई है। स्पीकर यूनिक डिजाइन के साथ आते हैं और इनका लुक काफी हद तक ‘दूध के डब्बे’ से मिलता जुलता है। रिटेलर की वेबसाइट पर दोनों प्रोडक्ट्स के पेज अब लाइव हो गए हैं, जिनमें स्पीकर्स के डिजाइन, खास स्पेसिफिकेशन्स और कीमत भी सामने आ गई है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

दूध के डब्बे जैसा डिजाइन

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों स्पीकर का डिजाइन काफी यूनिक है और ये काफी हद तक दूध के डब्बे की तरह दिखते हैं, जिनके ऊपर का हिस्सा ढलान वाला है और साथ ही पकड़ने के लिए हैंडल भी बना हुआ है। तस्वीरों में मैट ब्लैक बॉडी, सामने की तरफ CMF लोगो, ऊपर एक छोटा गोल बटन और हैंडल के पास एक नारंगी नॉब दिखाई दे रहा है।cmf speaker s

छोटे CMF Speaker S में सामने की तरफ एक बड़ी गोल ग्रिल है। CMF Speaker M लंबा है और इसमें दो ग्रिल एक दूसरे के ऊपर नीचे दिखाई दे रही है। रिटेल लिस्टिंग से कन्फर्म होता है कि CMF Speaker S मैट कार्बन ब्लैक शेड में आता है, जबकि CMF Speaker M कार्बन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में में दिखाया गया है। हालांकि, लॉन्च के समय सिर्फ यही कलर्स उपलब्ध हों, ऐसा जरूरी नहीं है। एक एक्स अकाउंट पर Speaker M को ब्लू और ऑरेंज शेड्स में भी दिखाया गया है।

ऊपर लगा नॉब, CMF के फोन पर मौजूद घूमने वाले डायल जैसा दिखता है। टीजर से यह भी हिंट मिलता है कि नॉब को बदला जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे CMF फोन के कवर बदले जा सकते हैं, लेकिन किसी भी लिस्टिंग में इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में नॉब के अलग-अलग डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है।

इसमें आपको ब्लूटूथ वर्जन 5.4 का सपोर्ट, 18 घंटे तक के प्लेबैक के लिए 2,500mAh की बैटरी और चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है। लिस्टिंग के अनुसार इसका वजन 580 ग्राम है। दमदार साउंड के लिए, इसमें 40mm फुल-रेंज ड्राइवर के साथ 50mm पैसिव बास रेडिएटर का इस्तेमाल किया है और रिटेलर के मुताबिक यह 360-डिग्री साउंड के साथ कुल 12W RMS साउंट आउटपुट देता है। CMF Speaker S को IP54 रेटिंग भी मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी की छींटों से सुरक्षित है।

सीएमएफ स्पीकर एम, एक 12W पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है जिसमें डुअल ड्राइवर और एक बास बूस्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट, फुल चार्ज में कुल 18 घंटे की बैटरी लाइफ, धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP54 स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग और चार्जिंग के लिए USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसमें बॉडी के ऊपर हैंडल लगा है, जिससे इसे उठाकर कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें भी छोटे मॉडल की तरह एक ऊपर एक नॉब लगा है, जिससे आवाज को कंट्रोल किया जा सकता है। फिलहाल इसकी बैटरी कैपेसिटी और वजन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

कीमत और उपलब्धता

श्रीलंका के रिटेलर लाइफ मोबाइल की लिस्टिंग के अनुसार, CMF Speaker S मॉडल की कीमत LKR 26,500 (~$80, यानी करीब 7,700 रुपये) से शुरू होती है, जबकि CMF Speaker M मॉडल की कीमत LKR 39,500 (~$120, यानी करीब 11,500 रुपये) से शुरू होता है। कहा जा रहा है कि यह स्पीकर सोमवार यानी 12 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN