Home खेल समाचार CWG 2026: भारत ने एक दिन में जीते 16 मेडल, मुक्केबाजों ने...

CWG 2026: भारत ने एक दिन में जीते 16 मेडल, मुक्केबाजों ने की गोल्ड की बरसात; टॉप-4 में बनाई जगह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 बॉन्ज समेत कुल 16 मेडल जीते। इसी के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 39 हो गई है। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में चौथे पायदान पर पहुंच गया है।

ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में रिकॉर्ड 16 मेडल आए। इन मेडल के दम पर भारत ने ओवरऑल मेडल टैली में लंबी छलांग लगाई है। भारत अब कुल 39 मेडल के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया है। भारत ने 10वें दिन 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 बॉन्ज मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड तो बॉक्सिंग में आए। बॉक्सर प्रीति पवार, जैस्मीन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने टॉप मेडल जीते, जबकि जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीते। लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000m फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर CWG 2026 का अपना दूसरा मेडल जीता। दूसरी ओर, पुरुषों के F57 शॉट पुट इवेंट में भारत 1-2 पर रहा, जिसमें सोमन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीता। पुरुषों के ट्रिपल जंप इवेंट में, प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। जूडोका उन्नति शर्मा ने भी ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। भारत के कुल 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 ​​सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज) हो गए हैं, जिससे देश मेडल टेबल में चौथे नंबर पर आ गया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स

  • गोल्ड प्रीति पवार – महिलाओं की 54kg (बॉक्सिंग)
  • गोल्ड जैस्मिन लैम्बोरिया – महिलाओं की 57kg (बॉक्सिंग)
  • गोल्ड सोमन राणा – पुरुषों की शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स)
  • गोल्ड साक्षी चौधरी – महिलाओं की 51kg (बॉक्सिंग)
  • गोल्ड प्रिया घनघस – महिलाओं की 60kg (बॉक्सिंग)
  • गोल्ड अरुंधति चौधरी – महिलाओं की 70kg (बॉक्सिंग)
  • गोल्ड सचिन सिवाच – पुरुषों की 60kg (बॉक्सिंग)
  • गोल्ड अंकुश पंघाल – पुरुषों का 80kg (बॉक्सिंग)
  • सिल्वर प्रवीण चित्रावेल – पुरुषों का ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)
  • सिल्वर जदुमणि सिंह मंडेंगबाम – पुरुषों का 55kg (बॉक्सिंग)
  • सिल्वर शुभम जुयाल – पुरुषों का शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स)
  • सिल्वर लवलीना बोरगोहेन – महिलाओं का 75kg (बॉक्सिंग)
  • सिल्वर नरेंद्र बेरवाल – पुरुषों का +90kg (बॉक्सिंग)
  • ब्रॉन्ज सेल्वा प्रभु थिरुमारन – पुरुषों की ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)
  • ब्रॉन्ज उन्नति शर्मा – महिलाओं की -57kg (जूडो)
  • ब्रॉन्ज गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5000m (एथलेटिक्स)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली

पोजिशन देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
1 ऑस्ट्रेलिया 61 38 50 149
2 इंग्लैंड 25 40 34 99
3 कनाडा 18 18 21 57
4 भारत 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड 12 8 17 37
6 नाइजीरिया 10 6 5 21
7 वेल्स 8 10 12 30
8 न्यूजीलैंड 8 10 9 27
9 मलेशिया 8 3 3 14
10 साउथ अफ्रीका 7 10 10 27

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स (13)

मीराबाई चानू – महिलाओं की 48kg (वेटलिफ्टिंग)

शर्मिला धनखड़ – महिलाओं की शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स)

दिलीप महादू गावित – पुरुषों की 100m T47 (पैरा एथलेटिक्स)

अस्मिता डे – महिलाओं की -48kg (जूडो)

हर्ष सिंह – पुरुषों की -60kg (जूडो)

प्रीति पवार – महिलाओं की 54kg (बॉक्सिंग)

जैस्मिन लैम्बोरिया – महिलाओं की 57kg (बॉक्सिंग)

सोमन राणा – पुरुषों की शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स)

साक्षी चौधरी – महिलाओं की 51kg (बॉक्सिंग)

प्रिया घनघस – महिलाओं की 60kg (बॉक्सिंग)

अरुंधति चौधरी – महिलाओं की 70kg (बॉक्सिंग)

सचिन सिवाच – पुरुषों की 60kg (बॉक्सिंग)

अंकुश पंघाल – पुरुषों का 80kg (बॉक्सिंग)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स (17)

ऋषिकांत सिंह – पुरुषों का 60kg (वेटलिफ्टिंग)

मुथुपंडी राजा – पुरुषों का 65kg (वेटलिफ्टिंग)

ज्ञानेश्वरी यादव – महिलाओं का 53kg (वेटलिफ्टिंग)

वल्लूरी अजय बाबू – पुरुषों का 79kg (वेटलिफ्टिंग)

हरजिंदर कौर – महिलाओं का 69kg (वेटलिफ्टिंग)

सर्वेश कुशारे – पुरुषों का हाई जंप (एथलेटिक्स)

गुलवीर सिंह – पुरुषों का 10,000m (एथलेटिक्स)

एम. श्रीशंकर – पुरुषों का लॉन्ग जंप (एथलेटिक्स)

मोहम्मद बेसिल – पुरुषों का 100m T47 (पैरा एथलेटिक्स)

लवप्रीत सिंह – पुरुषों का +110kg (वेटलिफ्टिंग)

यामिनी मौर्या – महिलाओं का -57kg (जूडो)

नीरज चोपड़ा – पुरुषों का जेवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)

प्रवीण चित्रावेल – पुरुषों का ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)

जदुमणि सिंह मंडेंगबाम – पुरुषों का 55kg (बॉक्सिंग)

शुभम जुयाल – पुरुषों का शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स)

लवलीना बोरगोहेन – महिलाओं का 75kg (बॉक्सिंग)

नरेंद्र बेरवाल – पुरुषों का +90kg (बॉक्सिंग)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स (9)

झंडू कुमार – पुरुषों का हैवीवेट (पैरा पावरलिफ्टिंग)

बिंद्यारानी देवी – महिलाओं का 58kg (वेटलिफ्टिंग)

शिल्पा के. शायला – महिलाओं का शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स)

सीमा कालीरमना – महिलाओं का डिस्कस थ्रो (एथलेटिक्स)

तेजस्विन शंकर – डेकाथलॉन (एथलेटिक्स)

यश वीर सिंह – पुरुषों की जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)

सेल्वा प्रभु थिरुमारन – पुरुषों की ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)

उन्नति शर्मा – महिलाओं की -57kg (जूडो)

गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5000m (एथलेटिक्स)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN