Home BUSINESS NEWS HINDI DA बढ़ोतरी का आया नोटिफिकेशन, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

DA बढ़ोतरी का आया नोटिफिकेशन, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ोतरी का इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर या अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी का ऐलान हो जाएगा। इस माहौल के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दी गई। संशोधित दरें दुर्गा पूजा उत्सव से पहले एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी की ओर से पूर्व में यह घोषणा की गई थी, जिसके बाद अब यह अधिसूचना जारी की गई।

क्या है अधिसूचना में?

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, कार्यरत कर्मचारियों को संशोधित मूल वेतन का 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, पेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशनधारकों को संशोधित पेंशन पर इसी दर से महंगाई राहत दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक अक्टूबर से मौजूदा के 171 प्रतिशत से बढ़ाकर 223 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन पेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन अभी तक आरओपीए-2009 के तहत संशोधित नहीं हुई है, उन्हें संशोधित पेंशन लागू होने तक 223 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि महंगाई भत्ते की गणना संशोधित मूल वेतन और जहां लागू हो, गैर-व्यावसायिक भत्ते (एनपीए) के आधार पर की जाएगी। इसमें अन्य किसी भत्ते को शामिल नहीं किया जाएगा।

इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनधारकों, सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, वैधानिक निकायों, सरकारी उपक्रमों, पंचायतों, नगरपालिकाओं, नगर निगमों तथा अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को मिलेगा।

सरकार ने उन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए दैनिक मजदूरी में 110 रुपये की तदर्थ बढ़ोतरी की भी घोषणा की है, जिनका पारिश्रमिक न्यूनतम मजदूरी अधिनियम जैसे वैधानिक प्रावधानों के दायरे में नहीं आता। यह बढ़ोतरी भी एक अक्टूबर से लागू होगी। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिसूचना के जरिये मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू कर दिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को क्या उम्मीद?

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में 3 से 4 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 63 या 64 पर्सेंट हो सकता है। बता दें कि साल में दो बार छमाही आधार पर डीए बढ़ोतरी की जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN