Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- DA hike Updates: मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है
- आखिरी बार महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी
DA hike Updates: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय जुलाई के डीए का इंतजार कर रहे हैं। 6 अक्टूबर की कैबिनेट मीटिंग में भी मोदी सरकार की तरफ से डीए को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें, मौजूदा समय में डीए 60 प्रतिशत पर है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत का इजाफा डीए में किया था।
क्या 3% बढ़ सकता है डीए? (DA hike news updates)
जनवरी से जून 2026 तक के CPI-IW डाटा को अगर देखें तो जुलाई डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है। जून 2026 में CPI-IW 151.90 अंक पर था। अगर हम इस आकंड़े के हिसाब से देखें तो डीए 63.75 प्रतिशत के करीब पहुंच रहा है।
क्या डीए के लिए दिवाली तक का करना पड़ेगा इंतजार?
कुछ संगठनों ने डीए का ऐलान दुर्गा पूजा तक करने की मांग सरकार से की है। लेकिन सरकार ने अबतक इसकी घोषणा नहीं की है। पुराने ट्रेंड्स को अगर देखें तो जनवरी डीए का ऐलान होली के समय और जुलाई डीए का ऐलान दिवाली के समय होता आ रहा है। लेकिन इस बार जनवरी साइकल के डीए की घोषणा सरकार ने अप्रैल में की थी। ऐसे में जुलाई साइकल के महंगाई भत्ते का ऐलान दिवाली तक हो सकता है। बता दें, सरकार की तरफ से अबतक डीए कितना प्रतिशत बढ़ेगा और कब बढ़ेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
63 प्रतिशत डीए होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?
जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 7वें वित्त आयोग के हिसाब से 18000 रुपये है। उनको इस समय हर महीने 10,800 रुपये डीए मिलता है। 63 प्रतिशत डीए होने पर उन्हें 11340 रुपये महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। यानी हर महीने 540 रुपये का फायदा 63 प्रतिशत डीए होने पर हो सकता है।
जिन कर्मचारियों का बेसिक पे इस समय 25000 रुपये है। उन्हें हर महीने 15000 रुपये महंगाई भत्ता क्रेडिट होता है। 63 प्रतिशत डीए होने पर हर महीना इस ग्रे पे के कर्मचारियों को 750 रुपये का फायदा हो सकता है।
एरियर का भी पैस मिलेगा
जुलाई साइकल के डीए के ऐलान में जितनी देरी होगी। कर्मचारियों बढ़ोतरी के हिसाब से एरियर मिलेगा। ध्यान रहे कि एरियर का कैलकुलेशन 1 जुलाई से होगा। मान लेते हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में डीए का ऐलान होता है। तो बढ़ी हुई सैलरी एरियर के तौर पर नवंबर की सैलरी के साथ क्रेडिट हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




