Home rss business hindi DA Hike: जनवरी 2027 में 67% तक पहुंच सकता है कर्मचारियों का...

DA Hike: जनवरी 2027 में 67% तक पहुंच सकता है कर्मचारियों का डीए, CPI-IW के अगस्त डाटा से बढ़ी उम्मीद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • DA hike Updates: जनवरी 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत बढ़कर 60 प्रतिशत पहुंच गया था
  • CPI-IW अगस्त डाटा से आने वाले समय में महंगाई भत्ता तेज बढ़ने की उम्मीद है

DA hike Updates: केंद्रीय कर्मचारी इस समय जुलाई के डीए का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों से जुड़े संगठनों ने सरकार से मांग की है कि दुर्गा पूजा से पहले इसका ऐलान कर दिया जाए। इस बार कितना डीए बढ़ेगा इसको लेकर कोई संकेत नहीं मिला है। लेकिन अगर हम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स, इंडस्ट्रीयल वर्कर्स (CPI-IW) के आंकड़ों को देखें तो कर्मचारियों को डीए जनवरी 2027 तक 67 प्रतिशत हो सकता है। मौजूदा समय में यह 60 प्रतिशत है। यानी 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ने की उम्मीद है।

स्टाफ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में CPI-IW में 1.2 प्वाइंट्स की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद यह 154.40 अंक पर पहुंच गया। ऐसे में जुलाई का डीए 65.03 प्रतिशत हो सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ अबतक जुलाई साइकल के महंगाई भत्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं किया है। बता दें, सितंबर से दिसंबर तक के CPI-IW डाटा भी जनवरी 2027 के साइकल के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

डीए का गणित कहता है कि अगर CPI-IW अगस्त के स्तर पर आने वाले महीनों में भी बरकरार रहा तो डीए/डीआर रेट नवंबर में 66.91 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में जनवरी 2027 में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

कब कितना बढ़ा डीए?

जनवरी साइकल में डीए 2 प्रतिशत बढ़ा था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत हो गया। जुलाई 2023 में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 46 प्रतिशत था। इसके बाद जनवरी 2024 में यह बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं, जुलाई 2024 में डीए 55 प्रतिशत, जुलाई 2025 में DA बढ़कर 58 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN