Source :- LIVE HINDUSTAN
दिल्ली में पहला जुरासिक पार्क खुला है, जिसमें आपको डायनासोर देखने को मिलेंगे। इस पार्क में घूमने के लिए ज्यादा टिकट भी नहीं है और आपको काफी मजा आएगा। चलिए बताते हैं जुरासिक पार्क घूमने कब जाएं।
अगर आप फैमिली के साथ वीकेंड पर एडवेंचर करने का प्लान बना रहे हैं, तो डायनासोर को देखना काफी दिलचस्प हो सकता है। डायनासोर अब धरती पर नहीं है लेकिन उनकी कहानियां और उन्हें देखना बच्चों को आज भी काफी पसंद है। अगर आपके बच्चे डायनासोर के बीच घूमना चाहते हैं, तो अब दिल्ली में ये मजा मिल जाएगा। दिल्ली-NCR में पहला जुरासिक पार्क खुल गया है, जिसमें आपको डायनासोर देखने को मिलेंगे। 26 अगस्त को नई प्रागैतिहासिक नेशन गैलरी शुरू की गई है, जिसे NCR का पहला जुरासिक पार्क कहा जा रहा है। इस गैलरी में चारों ओर आपको डायनासोर की डरावनी आवाज सुनने को मिलेंगी और बड़े-बड़े डायनासोर दिखेंगे। चलिए आपको इस जुरासिक पार्क के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
जुरासिक पार्क में क्या है खास
इस जुरासिक पार्क की डायनासोर पर आधारित गैलरी बनाई गई है, जिसमें आपको अलग-अलग प्रजाति के डायनासोर देखने को मिलेंगे। साथ में डायनासोर की आवाज सुनाने के लिए स्पीकर लगाए गए हैं। साथ ही गैलरी में कहीं-कहीं पर ज्वालामुखी भी देखने को मिलेंगे। बच्चों को ये पार्क काफी पसंद आएगा और बड़ों के लिए भी ये दिलचस्प रहेगा। आपको डायनासोर की दुनिया की कई बातों के बारे में पता चलेगा, जो काफी खास है।
कितने रुपये की लगेगी टिकट
जुरासिक पार्क घूमने के लिए आपको 100 रुपये की टिकट लेनी पड़ेगी लेकिन 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट फ्री है। इसमें 10 गैलरी बनी है, जिसे आप इसी टिकट से घूम सकती हैं। इसके लिए आपको कोई अलग से चार्ज देने की जरूरत नहीं हैं। अगर आपको वहां होने वाले शो देखते हैं, तो उसके लिए अलग से टिकट लेनी होगी।
क्या है पार्क में घूमने की टाइमिंग
जुरासिक पार्क नेशनल साइंस सेंटर में है और उसके खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक है। तो आप इस पार्क में घूमने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आ सकते हैं। शाम 5 बजे तक ही आप टिकट लेकर पार्क में घूम सकते हैं, इसके बाद टिकट काउंटर बंद हो जाता है। हर मंडे को ये पार्क बंद रहता है।
पार्क तक कैसे पहुंचे?
डायनासोर को देखना चाहते हैं, तो भैरों मार्ग पर स्थित नेशनल साइंस सेंटर तक आपको जाना होगा। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो सुप्रीम कोर्ट (प्रगति मैदान) और इंद्रप्रस्थ हैं और दोनों ब्लू लाइन पर हैं। आपको मेट्रो स्टेशन से ऑटो मिल जाएंगे। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो वहां आपको पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। गाड़ी खड़ी करने के लिए 40 रुपये का शुल्क देना होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



