Home LIFESTYLE NEWS HINDI Dhanteras 2026: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते हैं? ये 5 गलतियां ना करें,...

Dhanteras 2026: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते हैं? ये 5 गलतियां ना करें, वरना बाद में होगी परेशानी!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dhanteras 2026: धनतेरस वाले दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस दिन झाड़ू खरीदने वाले हैं, तो ये 5 गलतियां ना करें। वरना बाद में सफाई में आपको बड़ी परेशानी आने वाली है।

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और कई दूसरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। हालांकि, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो घर से दरिद्रता और नकारात्मकता को बाहर निकालने का काम करती है। यही वजह है कि धनतेरस के दिन झाड़ू की बिक्री खूब होती है। अगर आप भी इस दिन झाड़ू खरीदने वाले हैं, तो कुछ बातें आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। गलत झाड़ू खरीदने से बाद में आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं –

टूटी या खराब झाड़ू खरीदना

धनतेरस पर जल्दीबाजी में ऐसी झाड़ू खरीदने से बचें, जिसके तिनके बाहर निकल रहे हों या क्वालिटी सही नहीं ना हो। ऐसी झाड़ू कुछ ही दिनों में खराब होने लगती है और इससे सफाई करने में भी परेशानी आती है। इसलिए झाड़ू खरीदने जाएं तो उसके तिनके, बंधाई और मजबूती को जरूर चेक कर लें।

जरूरत के हिसाब से सही झाड़ू ना चुनना

हर झाड़ू हर फ्लोर के लिए सही नहीं होती है। घर के अंदर वाले मार्बल या टाइल्स के फर्श के लिए फूल झाड़ू सही रहती है। वहीं बालकनी, छत या आंगन के लिए सींक वाली झाड़ू अच्छा ऑप्शन होती है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू लेने से पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रखें और पहले ही तय कर लें कि आपको किस तरह की सफाई के लिए कैसे झाड़ू लेनी है।

झाड़ू के हैंडल और पकड़ को ध्यान में रखें

झाड़ू खरीदते समय अक्सर लोग इसके हैंडल को चेक करना भूल जाते हैं। जबकि बेहतर सफाई के लिए झाड़ू के हैंडल की सही लम्बाई और पकड़ का होना सबसे जरूरी है। अगर झाड़ू का हैंडल छोटा है, तो काफी झुककर सफाई करनी पड़ सकती हैं, जिससे कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं अगर हैंडल की पकड़ और मजबूती सही ना हो, तो सफाई करना मुश्किल भरा हो सकता है।

बहुत हल्की या बहुत भारी झाड़ू खरीदने से बचें

झाड़ू ऐसी होनी चाहिए जिसका इस्तेमाल करना आसान हो। अगर ये जरूरत से ज्यादा भारी है, तो थोड़ी सी सफाई के बाद ही हाथों में दर्द हो सकता है। वहीं ज्यादा हल्की झाड़ू कई बार कमजोर भी हो सकती है। इसके तिनके बड़ी आसानी से निकलने लगते हैं और सफाई भी मुश्किल हो जाती है। इसलिए झाड़ू खरीदते समय उसके वजन और मजबूती दोनों को चेक करना जरूरी है।

सिर्फ सस्ती कीमत देखकर ना खरीदने झाड़ू

धनतेरस वाले दिन सेल में काफी सस्ती कीमतों पर झाड़ू मिलने लगती है। ऐसे में सिर्फ सस्ती होने की वजह से झाड़ू खरीद लेना समझदारी नहीं है। कई बार बहुत सस्ती झाड़ू की क्वालिटी बेहद खराब हो सकती है। ऐसी झाड़ू इस्तेमाल के कुछ ही हफ्तों बाद ढीली पड़ने लगती है और इसके तिनके एक-एक कर के बाहर निकलने लगते हैं। इसलिए कीमत नहीं क्वालिटी देखकर ही झाड़ू खरीदें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN