Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Dhindora Season 2 कब आएगा? सामने आ गई भुवन बाम की कॉमेडी...

Dhindora Season 2 कब आएगा? सामने आ गई भुवन बाम की कॉमेडी सीरीज की रिलीज डेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/14/1200x900/dhindhora_season_2_release_1794624697964_FMVc_1794624701733_w7xA_08e1f7db-74eb-4f5f-9d87-a5555f43ab4d_iv0C.png

Netflix New Series: ढिंढोरा के सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। सीरीज का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आएगा। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में आया था। भुवन बाम इस सीरीज के क्रिएटर हैं। 

भुवन बाम की सीरीज ढिंढोरा के सीजन 2 का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा और इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था। भुवन बाम का ढिंढोरा एक कॉमेडी सीरीज है।

कब रिलीज होगा ढिंढोरा का सीजन 2?

नेटफ्लिक्स ने सीरीज के दूसरे सीजन का पोस्टर शेयर किया है। सीरीज का दूसरा सीजन 20 नवंबर को रिलीज होगा। नेटफ्लिक्स ने सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- सब दुख दर्द साइड रख के, आ जाओ ढिंढोरा पीटने। ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। ढिंढोरा पीट दो। नेटफ्लिक्स ने ये पोस्ट 12 नवंबर को किया था।

13 नवंबर को सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है। ढिंढोरा सीजन 2 के ट्रेलर से साफ है कि इस बार दर्शकों को टीटू माम की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। पहले सीजन के मुकाबले ये सीजन काफी बड़ा है। इसमें कॉमेडी के साथ एक्शन और गाने भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: समय रैना से कॉमेडी क्यों नहीं हो रही? नवाजुद्दीन, भुवन बाम के इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड को देख फैंस निराश

सीजन 2 को स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है डायरेक्ट?

ढिंढोरा के क्रिएटर भुवन बाम हैं। सीरीज के पहले सीजन को हिमांक गौड़ ने डायरेक्ट किया था। अब सीजन 2 को स्नेहा शेट्टी कोहली ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज को भुवन बाम, अब्बास दलाल, हुसैन दलाल, चेतन डांगे, गोपाल दत्त, शुभम दुबे और अनंत दुबे ने लिखा है। वहीं, सीरीज को रोहित राज और भुवन बाम ने प्रोड्यूस किया है।

बीबी की वाइन्स के बारे में क्या बोले भुवन बाम?

द फ्री प्रेस जर्नल से खास बातचीत के दौरान भुवन बाम ने बताया, “जब मैंने पहली बार ये किरदार बनाए, तो मैं चाहता था कि वे अनोखे होने के साथ-साथ जाने-पहचाने भी लगें। टीटू मामा के साथ हमेशा ऐसा होता है कि वे अनचाहे ही किसी न किसी मुसीबत में फंस जाते हैं। इस बार वो अपने ससुराल वालों के साथ सुलह करने की कोशिश करेंगे, और जैसा कि आप समझ ही सकते हैं, इसमें कई तरह की परेशानियां भी आएंगी।”

ये भी पढ़ें: भुवन बाम के साथ रियलिटी शो में हुआ था ऐसा बर्ताव, फिर बनाया अपना खुद का यूट्यूब चैनल

ढिंढोरा सीजन 2 को लेकर क्या बोलीं संजीदा शेख

सीजन 2 का हिस्सा संजीदा शेख भी होंगी। वो सीरीज में कविता मामी का किरदार निभाएंगी। कविता के बारे में बात करते हुए संजीदा शेख ने कहा, “कविता की जो बात मुझे बहुत अच्छी लगी वो ये कि वो टीटू मामा को टक्कर दे सकती है। उसके पास हमेशा कोई न कोई सफाई तैयार रहती है, और वो एक ऐसी इंसान है जो सच को पहले ही भांप लेती हैं। भुवन के साथ वो किरदार प्ले करके मुझे बहुत मजा आया। टीटू मामा को दर्शक सालों से जानते हैं, और मैं उत्साहित हूं इस चीज को लेकर कि दर्शक उस औरत से मिलेंगे जो टीटू मामा को सबसे अच्छे से जानती है।

सीजन 2 में संजीदा शेख और भुवन बाम के अलावा गायत्री भारद्वाज, अनुप सोनी, जीवेशू अहलूवालिया और इश्तियाक खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ढिंढोरा की आईएमडीबी रेटिंग?

ढिंढोरा के सीजन 1 की बात करें तो इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। भुवन बाम ने सीरीज का पहला सीजन अपने यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स पर रिलीज किया था। इस सीरीज को काफी प्यार मिला था। अब इसका सीजन 1 नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें: भुवन बाम ने चेहरे पर करवाई सर्जरी? यूट्यूबर ने दिया जवाब, कहा- अंधेरे में लठ चलानी वाली…

क्या है पहले सीजन की कहानी?

ढिंढोरा के पहले सीजन की कहानी की बात करें तो इसका पहला सीजन एक ऐसे मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है जिसकी एक दिन लॉटरी लग जाती है। बबलू की लॉटरी लगते ही वो अपनी पत्नी को इस बात की खबर देता है। जैसे ही बबलू की पत्नी को ये खबर मिलती है वो पूरे मोहल्ले में ढिंढोरा पीट देती है, लेकिन तभी बबलू का एक्सीडेंट हो जाता है और फिर आता है कहानी में मजेदार ट्विस्ट। इस सीरीज में भुवन बाम ने एक से ज्यादा किरदार खुद ही निभाए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN