Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ डे 100 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सौ दिनों में...

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ डे 100 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सौ दिनों में भी इन 2 फिल्मों को नहीं छोड़ पाई पीछे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/26/1200x900/dhurandhar_2_1780646073097_1780646073358_f95b191e-476e-4774-a9ad-eecea5ad1ca8_1782486252190_814ab754-291a-4eed-a392-c4624afb7fcc.jpg

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, 100 दिनों में भी ये फिल्म इन दो मूवीज को पीछे नहीं छोड़ पाई है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं और इन 100 दिनों में आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1800 से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने भारतीय और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कितने करोड़ की कमाई की है।

1,813 करोड़ के साथ बनी ब्लॉकबस्टर

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,149.29 करोड़ रुपये और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,813.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस शानदार कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

इन दो फिल्मों को नहीं छोड़ पाई पीछे

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,234.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,149.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से आमिर खान की ‘दंगल’ ने 2,070.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1813.38 करोड़ रुपये कमाए हैं।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस – 840.20 करोड़ रुपये

‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस – 1,307.35 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस – 1,149.29 करोड़ रुपये

‘पुष्पा 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस – 1,234.10 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस – 1,813.38 करोड़ रुपये

‘दंगल’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस – 2,070.30 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ की शानदार स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा एक से बढ़कर एक कलाकारों की फौज है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पांडोर मेन रोल में हैं।

ओटीटी पर भी मचाया तहलका

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के साथ-साथ इस फ्रेंचाइजी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया। वहीं ‘धुरंधर 2’ के रॉ एंड अनकट वर्जन ने 4 जून को जियोहॉटस्टार और 19 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN