Home World News hindi ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर दाग दिए चार ड्रोन,...

ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर दाग दिए चार ड्रोन, ट्रंप भड़के; फिर बढ़ा तनाव

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर हमला किया है। उसने इन जहाजों पर चार ड्रोन दागे हैं। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। ट्रंप ने इन ड्रोन हमलों को हालिया शांति समझौते का मूर्खतापूर्ण उल्लंघन बताया है।

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर हमला किया है। उसने इन जहाजों पर चार ड्रोन दागे हैं। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। ट्रंप ने इन ड्रोन हमलों को हालिया शांति समझौते का मूर्खतापूर्ण उल्लंघन बताया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहाकि ईरान ने जो ड्रोन दागे हैं, उनमें से एक ने कार्गो शिप के ऊपरी डेक को नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि नुकसान हो चुका था। लेकिन जहाज अपने रास्ते पर आगे बढ़ गया। उन्होंने कहाकि हमने तीन ड्रोन्स को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि यह सीजफायर एग्रीमेंट का बेवकूफाना ढंग से किया गया उल्लंघन है।

चेतावनी भी जारी
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई के लिए मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया। लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्होंने जनता से पूर्व में जारी चेतावनी को नजरअंदाज करने के लिए कहा। यह इस बात का संकेत है कि यह चेतावनी गलती से जारी कर दी गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि यूएई के गृह मंत्रालय का छोटा सा लिखित संदेश जनता को गलती से भेजा गया था। स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे के तुरंत बाद जारी की गई इस चेतावनी का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका।

चौंक गए लोग
अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। दुबई में मोबाइल फोन पर आए अलर्ट ने कई लोगों को चौंका दिया, क्षेत्र में संघर्ष-विराम के बाद यह पहला वाकया है। कुछ मिनट बाद ही अधिकारियों ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए ‘ऑल क्लियर’ (खतरा टल जाना) का संकेत दे दिया। अलर्ट जारी होने के कुछ समय बाद अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत हुई।

होर्मुज खुलने में आएगी बाधा
यह घटना इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने, समुद्री यातायात को स्थिर करने और खाड़ी में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाल ही में हस्ताक्षरित अमेरिका-ईरान समझौते के लिये परीक्षा की घड़ी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पोत पर एक ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ से हमला किया गया था, जो जहाज के पश्चिमी हिस्से की तरफ लगा और उसकी दायीं तरफ का नियंत्रण कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन समुद्री निगरानी एजेंसियों ने पुष्टि की है कि इस हमले ने रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे संवेदनशील जलमार्गों में से एक में परिचालन बाधित कर दिया है।

ईरान ने दी थी चेतावनी
यह घटना ईरान की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुई है। ईरान ने इस चेतावनी में कहा था कि जहाजों को सुरक्षित रास्ता तभी दिया जाएगा, जब वे ईरान की ओर से स्वीकृत खास रास्तों का पालन करेंगे। ईरान का यह रुख अमेरिका के उस दावे को सीधे चुनौती देता है, जिसमें कहा गया था कि हालिया युद्धविराम ढांचे के तहत इस होर्मुज को फिर से खोल दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN