Source :- LIVE HINDUSTAN
Diwali Sale में Redmi और Xiaomi के इन फोन पर बैंक ऑफर्स के साथ 30,000 रुपए तक की बचत का मौका है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत 15,999 रुपए से शुरू है। देखें लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं:
Xiaomi ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। कंपनी ने अपने सब ब्रांड Redmi और Xiaomi के स्मार्टफोन पर भी खास डील का ऐलान कर दिया है। Xiaomi की ‘Diwali with Xiaomi 2026’ सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके साथ ही Amazon Great Indian Festival सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जबकि Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होगी। ऐसे में Xiaomi के प्रोडक्ट खरीदने वालों के पास इस फेस्टिव सीजन में कई प्लेटफॉर्म पर डील पाने का मौका रहेगा। इस सेल की सबसे खास डील्स में Xiaomi 17 शामिल है, जिसकी कीमत 89,999 रुपए से घटकर 59,999 रुपए हो जाएगी। यानी ग्राहक को सीधे 30,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। लेकिन ध्यान दें कि यह छूट बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ मिलेगी। आइए जानते हैं किस पर कितने की छूट:
Redmi Note 15 Pro+
फेस्टिव सेल में Redmi के फोन भी शामिल हैं। Redmi Note 15 Pro+ फोन 49,999 रुपए से घटकर 39,999 रुपए का मिलेगा। साथ ही ध्यान दें कि इस प्राइस में बैंक और एक्सचेंज छूट भी शामिल है। इस फोन पर 10,000 रुपए तक की बचत हो सकती है। यह डील Flipkart पर मिलेगी। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 200MP मेन कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी है।
Xiaomi 17
Xiaomi की सेल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली डील Xiaomi 17 की है। फोन की प्री-सेल कीमत 89,999 रुपए है, लेकिन ऑफर के दौरान इसे 59,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यानी 30,000 रुपए तक की छूट मिलेगी ऑफर्स के साथ। यह डील Amazon पर उपलब्ध होगी। इसमें 6.3 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 12GB RAM, ट्रिपल 50MP कैमरा और 6,330mAh बैटरी मिलती है।
Redmi Note 17 Pro Max
वहीं Redmi Note 17 Pro Max की कीमत ₹49,999 से घटकर ₹44,999 हो जाएगी। यह डील अमेजन और Mi स्टोर दोनों पर मिलेगी। इस फोन पर भी बैंक ऑफर्स के बाद इतना डिस्काउंट मिलेगा।
Redmi Note 17 Pro
Redmi Note 17 Pro को भी बैंक ऑफर्स के साथ ₹36,999 के बजाय ₹33,999 में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM, 50MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा है। फोन की बड़ी खासियत 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Redmi Note 17
इसके अलावा Redmi Note 17 की कीमत ऑफर्स के साथ ₹27,999 से घटकर ₹25,999 तक हो जाएगी। ध्यान दें कि इस फोन पर छूट पाने के लिए आपको Mi Store, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। फोन में 6.99 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP मेन कैमरा मिलता है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Redmi Note 15 SE
Redmi Note 15 SE की बात करें तो 25,999 रुपए वाला यह फोन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में ऑफर्स के साथ 22,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 6.8 इंच के आसपास का बड़ा डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Redmi 15C Prime Edition
बजट सेगमेंट में भी Xiaomi ने ऑफर रखा है। Redmi 15C Prime Edition की कीमत ₹19,499 है, लेकिन सेल के दौरान इसे ₹15,999 में खरीदा जा सकेगा। यानी करीब ₹3,500 का अंतर देखने को मिलेगा। यह ऑफर Amazon पर मिलेगा। इस फोन सीधी छूट है बिना बैंक डिस्काउंट के। फोन में बड़ी स्क्रीन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



