Home LIFESTYLE NEWS HINDI Drishyam 3: गोवा के 100 साल पुराने बंगले में हुई थी ‘दृश्यम’...

Drishyam 3: गोवा के 100 साल पुराने बंगले में हुई थी ‘दृश्यम’ की शूटिंग, देखें विजय सालगांवकर के घर की तस्वीरें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में आपने विजय सालगांवकर का घर जरूर देखा होगा, जहां पर पूरी परिवार रहता है और वही से कहानी शुरू होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये घर असल में गोवा में मौजूद है। चलिए आपको डिटेल बताते हैं। 

फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और इसके पहले दोनों पार्ट भी सुपरहिट रहे हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म ने फैंस के दिमाग पर अलग छाप छोड़ी है और इसकी कुछ खास बातें लोगों को रट गई हैं। 2 अक्टूबर के दिन क्या हुआ था, ये सभी को याद है और साथ में विजय सालगांवकर का घर भी खूब याद होगा। यहीं विजय सालगांवकर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। फिल्म में कहानी को नया मोड़ देने वाली घटना भी इसी घर में होती है। फिल्म में देखने पर लगा होगा कि ये घर नहीं बल्कि शूटिंग सेट है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। नॉर्थ गोवा में दृश्यम में दिखाया गया घर असल में मौजूद है और ये 100 साल पुराना बंगला है, जहां पर पूरी फिल्म शूट की गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस घर की वीडियो शेयर की है और बताया कि घर काफी अच्छा है और अब लोग इसे देखने आने लगे हैं।

गोवा में कहां पर है दृश्यम वाला घर

नॉर्थ गोवा के उक्कासिम गांव में दृश्यम वाला घर मौजूद है। ‘दृश्यम’ के तीनों हिंदी पार्ट में यह घर नजर आया है और पूरी कहानी की शुरुआत भी यहां से हुई है। ये घर बेहद खूबसूरत दिखाया गया है और फिल्म में इसका हर कोना आपने देखा होगा। फिल्म की वजह से यह जगह अब एक पर्यटन आकर्षण बन गई है और लोग यहां पहुंचकर फोटो-वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं।

100 साल पुराना है ये बंगला

बताया जाता है कि ये बंगला करीब 100 साल पुराना पुर्तगाली शैली का बना है। हालांकि, फिल्म के लिए इसके अंदर कुछ बदलाव किए गए होंगे लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं है। पहली फिल्म में घर का रंग पीला दिखाया गया था, दूसरे-तीसरे पार्ट में घर सफेद और नीले रंग में पुता हुआ दिखा। इस घर की देखभाल 85 साल की बूढ़ी औरत करती हैं और इसके अंदर जाने की इजाजत नहीं है। ये बंगला किसी की पर्सनल प्रॉपर्टी है। लेकिन अब लोग इसे दृश्यम हाउस के नाम से जानने लगे हैं।

अंदर से कैसा दिखता है फिल्म का यह घर

फिल्म में दर्शाया गया घर किसी आलीशान महल जैसा नहीं है। इसकी खूबसूरती इसकी सादगी और पुर्तगाली शैली की वास्तुकला में छिपी है। नीले और सफेद रंग की दीवारें, लाल छत, मेहराबदार खिड़कियां और आसपास फैली हरियाली इसे पुराने गोवा के पारंपरिक घर जैसा बनाती है।

गोवा जा रहे हैं तो घर के अलावा ये जगह भी देखें

विजय के घर के अलावा फिल्म में दिखाया गया पुलिस हेडक्वार्टर भी चर्चा में रहा। उक्कासिम के एक मेडिकल कॉलेज को पुलिस स्टेशन के तौर पर दिखाया गया है। अगर आप नॉर्थ गोवा जा रहे हैं, तो यहां भी घूमने जा सकते हैं। इसे अंदर से देखने की इजाजत मिल जाती है और इसे वैसे ही तैयार किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN