Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam 3 BO: मंगलवार को धीमी हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’...

Drishyam 3 BO: मंगलवार को धीमी हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार, कमाए सिर्फ इतने करोड़

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/drishyam3_1791907811557_AEn8_1791907811691_PMPr_59d3c243-18cf-4fc0-9a75-5cce1c29819c_th0u.jpg

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दूसरे हफ्ते में भी ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। वीकडेज में कमाई की रफ्तार कम हुई है, लेकिन ये फिल्म ऑडियंस को थिएटर तक ला पाने में कामयाब हो रही है। 

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दूसरे हफ्ते में भी धमाका कर रही है। वीकडेज में कमाई की रफ्तार कम हुई है, लेकिन कलेक्शन जारी है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनालिस्ट ने जो भी अनुमान लगाए थे, फिल्म उससे परे बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। 62 करोड़ रुपए के साथ शानदार ओपनिंग से लेकर अभी तक फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आमतौर फिल्में वीकडेज में उतना खास परफॉर्म नहीं करती हैं, लेकिन दृश्यम 3 लगातार कमाई कर रही है। कमाई के मामले में ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनती जा रही है। आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है। जानिए आज मंगलवार को फिल्म में कितनी कमाई की है।

दृश्यम 3 का अब तक का बॉक्स ऑफिस
रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की दृश्यम 3 पर 100 से 110 करोड़ का बजट खर्च हुआ है। ऐसे में फिल्म ने सिर्फ पहले दो दिन की कमाई से बजट की वसूली कर ली थी। दृश्यम 3 पिछले 12 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 245.50 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। दूसरे वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में लोग ये फिल्म देखने थिएटर तक पहुंचे थे। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपए जोड़े। आमतौर दूसरे वीकडेज में कमाई की रफ्तार कम हो जाती है। उसके बावजूद फिल्म 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब हुई थी। और आज मंगलवार को रात 10 बजे तक फिल्म ने 7.89 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 323.14 करोड़ रुपए हो गई है।

इस टेबल से समझिए अब तक की कमाई का आंकड़ा-

दृश्यम 3 की अब तक की कमाई कलेक्शन (नेट)
पहले हफ्ते की कमाई 245.50 करोड़ रुपये
8 वां दिन 14.50 करोड़ रुपये
9 वां दिन 26.50 करोड़ रुपये
10 वां दिन 22.50 करोड़ रुपये
11 वां दिन 4.63 करोड़ रुपये
12 वां दिन 7.89 करोड़ रुपये
कुल कमाई 323.14 करोड़ रुपये

दृश्यम 3 का चला जादू

साल 2015 में दृश्यम रिलीज हुई थी। ये मोहनलाल की मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को पसंद किया गया। टीवी पर टेलीकास्ट के बाद फिल्म की पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई। इस फिल्म से ये साबित हुआ कि हिंदी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अगर इस तरीके से बनाई जाए तो रोमांटिक और एक्शन फिल्मों को पीछे छोड़ सकती हैं। दृश्यम की दूसरी कड़ी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हिला दिया था। मेकर्स ने उम्मीद नहीं की थी कि विजय सालगांवकर के बारे में जानने के लिए लोग इतना एक्साइटेड होंगे। अब फिल्म का आखिरी और तीसरा पार्ट छाया हुआ है। आने वाले दिनों में फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

दृश्यम की कास्ट

बता दें, दृश्यम की पुरानी कास्ट अजय देवगन, तबू, इशिता दत्ता, रजत कपूर, श्रिया सरन के साथ इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे दिग्गज एक्टर्स की भी एंट्री हुई है। जयदीप के किरदार राजवीर सिंह तोमर ने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी है। उनका किरदार पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी और कांसेप्ट ऑडियंस के बीच हिट हो चुका है। इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था। उनके डायरेक्शन की तारीफ हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN