Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/drishyam_1740053596938_1780196839277_d2a627ba-0206-4d25-a813-79a8b7ff645c.jpgमोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिला है, इसके बावजूद ये फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी सस्पेंस और थ्रिल फिल्म ‘दृश्यम 3’ को काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर मोहनलाल के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 3’ से पहले इसके दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में इसका पार्ट भी खूब पसंद किया जा रहा है। मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने हर किसी को अपने काम से इंप्रेस किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा ‘दृश्यम 3’ ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डे वन से ही ‘दृश्यम 3’ अच्छा काम कर रही है। हालांकि, वीकडेज में थोड़ी हल्की नजर आई। ऐसे में वीकेंड में इस फिल्म ने फिर से कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
शनिवार को ‘दृश्यम 3’ ने लगाई छलांग
मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिला है, इसके बावजूद ये फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने 10वें दिन 5.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 91.30 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 81.95 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 9 | 4.30 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 5.05 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 91.30 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘दृश्यम 3’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ और आयुष्मान खुराना, सारा अली खान की ‘पति पत्नी और वो दो’ से सामना हुआ। वहीं, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘दृश्यम 3’ शानदार कमाई कर रही है।
फिल्म के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







