Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/fzy_1780202952807_1780202962484_519cf0a8-c7ac-493a-9800-216856888a24.jpgरणवीर सिंह डॉन 3 को लेकर विवाद में फंसते ही जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कोशिश कर रहे हैं इस मामले को सुलझाने की, लेकिन फरहान इसके लिए तैयार नहीं हैं।
रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 को लेकर काफी विवाद में फंस गए हैं। यह विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि रणवीर ने फरहान अख्तर से इस मामले को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन एक्टर के इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। इतना ही नहीं रणवीर ने जोया अख्तर को भी ऑफर दिया, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ है।
क्या था रणवीर का प्रपोजल
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर को हाल ही में फरहान अख्तर ने अप्रोच किया एक प्रपोजल के साथ। रणवीर ने फरहान को दूसरी फिल्म में साथ काम करने का ऑफर दिया। इसके अलावा उन्होंने जोया अख्तर को भी ऑफर दिया आगे साथ काम करने का जिनके साथ वह गली बॉय में साथ काम कर चुके हैं।
रिजेक्ट कर दिया गया ऑफर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ये ऑफर फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवाणी को दिया गया था लेकिन उन्होंने तुरंत इसे रिजेक्ट कर दिया। वहीं फरहान के अलावा जोया भी रणवीर के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।
क्या है मामला
रणवीर सिंह दरअसल, डॉन 3 में नजर आने वाले थे जिसकी अनाउंसमेंट काफी पहले कर दी गई थी। लेकिन फिर एक्टर ने फिल्म को छोड़ दिया। इसके बाद फरहान और रितेश ने एक्टर के खिलाफ लीगल केस की डिमांड की। उनका दावा है कि रणवीर के ऐसा करने से उन्हें 45 करोड़ का नुकसान हुआ है।
बता दें कि इस मामले में एफडब्लूआईसीई ने रणवीर को बैन भी कर दिया है। हालांकि इस पर कई सेलेब्स ने रणवीर का सपोर्ट किया है।
रणवीर की फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए थे जो इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। धुरंधर 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर दंगल है।
रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
धुरंधर के बाद ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि वह धुरंधर के ही डायरेक्टर आदित्य धर के साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है दोनों की तरफ से।
वहीं रिपोर्ट्स यह भी हैं कि वह प्रलय फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। जय मेहता द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में जॉम्बी पर फिल्म दिखाई जाएगी। हालांकि इसकी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है, लेकिन अगर सब सही होता है तो रणवीर 2 नई फिल्मों में नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







