Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/drishyam_3__1792197372322_Kb9M_1792197372431_f76H_4bb49af7-63f5-4a28-a570-e96849bfb006_tgcf.pngरजनीकांत की ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल बढ़ गई हैं। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अजय की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अजय देवगन ने तीनों पार्ट में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इस मूवी ने देश ही नहीं विदेश में भी बवाल मचाया है। लेकिन अब अजय देवगन को टक्कर देने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आ गए हैं। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल बढ़ गई हैं। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘दृश्यम 3’ ने 15वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।
शुक्रवार को क्या रहा ‘दृश्यम 3’ का हाल
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में अजय और जयदीप की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अजय एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। अब बात करें कलेक्शन की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब अजय की फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का टोटल 336.00 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 245.50 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 87.50 करोड़ रुपये |
| डे 14 | 4.25 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 3.00 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 336.00 करोड़ रुपये |
‘दृश्यम 3’ के बारे में
बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।
मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक
बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




