Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam 3 Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर अजय देवगन की मूवी...

Drishyam 3 Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर अजय देवगन की मूवी तोड़ेगी रिकॉर्ड, ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लाएगी सुनामी?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/drishyam_3_1790875307699_lasi_1790875307804_gmqR_593ff79e-74e6-4664-8f8d-aa5c156fa6c4_eCrw.jpg

अजय देवगन की शानदार फिल्म ‘दृश्यम 3’ कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघारों में रिलीज हो रही हो रही है। ये फिल्म पहले दोनों पार्ट ये बेहतर होने वाली है।

Drishyam 3 Box Office Prediction: ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ के रिलीज का लंबे समय तक फैंय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले दोनों पार्ट को ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अजय देवगन की शानदार फिल्म ‘दृश्यम 3’ कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघारों में रिलीज हो रही हो रही है। ये फिल्म पहले दोनों पार्ट ये बेहतर होने वाली है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और अगर एडवांस-बुकिंग के ट्रेंड्स को देखें, तो लगता है कि फिल्म कल बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत करेगी।

दृश्यम 3 की जबरदस्त शुरुआत

‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी अपनी तीसरी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के साथ खत्म होने जा रही है। इसमें अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में वापसी करेंगे ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग फिल्म के रिलीज होने से पांच दिन पहले, 27 सितंबर को शुरू हुई। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी देखी गई है। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 72 घंटों के अंदर ही इसने देश में 17 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड अनुमानों के अनुसार, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की ओपनिंग भारत में 50 करोड़ से 62 करोड़ रुपये (नेट) से ज्यादा होने की उम्मीद है।

अजय के करियर की होगी पहली बंपर फिल्म होगी

अगर ऐसा होता है तो ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अजय देवगन के एक्टिंग करियर की पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी, जिसने पहले ही दिन इतनी बंपर कमाई की होगी। बात की जाए अजय के एक्टिंग करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्म के बारे में तो वह ‘सिंघम अगेन’ हैं, जिसे साल 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया गया था।

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरण, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादा तर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN