Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मुन्ना भाई MBBS’ का वो एक्टर जो 10 सालों से है लापता?...

‘मुन्ना भाई MBBS’ का वो एक्टर जो 10 सालों से है लापता? एक रात पहले पिता को भेजा था ये आखिरी मैसेज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/Vishal_Thakkar_news_1790859999236_JsOF_1790860042471_AOWF_0fb3c0d9-ecbd-4e52-8d30-fa70a489801d_bhP9.jpg

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की कहानी और इसके किरदारों ने हर किसी का दिल जीता और आज भी लोगों के जेहन में बसे हैं। लेकिन क्या आपको इसी फिल्म का वो एक्टर नौजवान एक्टर  एक्टर पिछले 10 सालों से लापता है।  

बॉलीवुड की वो आईकॉनिक फिल्म जिसे आज तक शायद ही कोई भूल पाया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की। इस फिल्म कहानी और इसके किरदारों ने हर किसी का दिल जीता और आज भी लोगों के जेहन में बसे हैं। लेकिन क्या आपको इसी फिल्म का वो एक्टर नौजवान एक्टर याद है, जिसको एक लड़की से रिजेक्ट कर दिया था और इस दर्द को वो झूल नहीं पाया था और उसने अपनी जान देने की कोशिश करता है? मूवी में फेमस गाने “अपुन जैसे टपोरी” में ‘मुन्ना भाई’ यानी संजय दत्त उसे बचाते हैं और उसे दिलासा देने की कोशिश करता है। ये एक्टर पिछले 10 सालों से लापता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कर चुके थे काम

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम विशाल ठक्कर है। विशाल को साल 2003 में आई इस फिल्म से एक बड़ी पहचान मिली थी। मूवी में विशाल का रोल भले ही बेहद छोटा था, लेकिन दर्शकों ने उसे काफी पसंद किया। विशाल ने बतौर टीवी एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘टैंगो चार्ली’ जैसी फिल्मों में काम किया और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘थपकी प्यार की’, ‘आहट’ और ‘किस देश में है मेरा दिल’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में भी काम किया। विशाल टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थे और लगातार एक्टिंग के काम करते रहे।

10 साल से हैं लापता

विशाल ठक्कर की अच्छी खासी चल रही जिंदगी में साल जनवरी 2016 में एक ऐसा रहस्यमयी मोड़ लिया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। साल 2016 में विशाल गायब हो गए थे। विशाल को गायब हुए आज 10 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। उनके साथ क्या हुआ, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है। अगर आज यानी 2026 में विशाल होते तो उनकी उम्र लगभग 40 साल होती।

आखिर क्या हुआ था गायब होने से ठीक पहली रात को

ये बात 31 दिसंबर, 2015 की है। विशाल ठक्कर, मुलुंड में अपने परिवार के साथ घर पर थे। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी मां दुर्गा से ‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स’ देखने के लिए थिएटर चलने को कहा था। वह उनके साथ नहीं गईं – एक ऐसा फैसला, जिसका उन्हें बाद में बहुत अफसोस हुआ, क्योंकि वह आखिरी बार था जब उन्होंने अपने बेटे को देखा था।

पिता को भेजा था ये आखिरी मैसेज

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि रात करीब 10:30 बजे, विशाल ने अपनी मां से 500 रुपये लिए और फ्लैट से निकल गए। कुछ घंटे बाद, रात करीब 1 बजे, उन्होंने अपने पिता महेंद्र जो कि एक बिजनेसमैन हैं उन्हें मैसेज भेजा। इसम मैसेज में लिखा था, ‘मैं एक पार्टी में जा रहा हूं। कल मिलते हैं।’ ये विशाल का आखिरी मैसेज था परिवार को उनसे मिली यह आखिरी बातचीत थी। इसके बाद विशाल कभी अपने परिवार से नहीं मिली।

विशाल को आखिरी बार कब देखा गया

2019 में जब ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने उनकी मां से बात की, तो तीन साल बाद भी उनका जवाब यही था कि वो आज भी विशाल का इंतजार कर रही थीं। दुर्गा यानी विशाल की मां ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल नहीं पता कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ।’ पुलिस के मुताबिक, विशाल ने न्यू ईयर की शाम अहमदाबाद हाईवे पर एक रिजॉर्ट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे। लौटते समय, दोनों चाय पीने के लिए घोड़बंदर रोड पर फाउंटेन होटल में रुके। वहीं विशाल ने कथित तौर पर उससे कहा था कि उसे अंधेरी में एक दोस्त से मिलना है। इसके बाद, उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तब से उसका फोन भी बंद है। किसी को नहीं पता कि वह कहां है।

कहां देखा गया आखिरी बार देखा यगा

पुलिस ने बताया कि विशाल को आखिरी बार 1 जनवरी को सुबह करीब 11:45 बजे देखा गया था, जब उन्होंने अंधेरी की ओर जाने के लिए ऑटो-रिक्शा लिया था; उन्हें वहां एक शूट के लिए जाना था। उनके आखिरी कॉल डेटा रिकॉर्ड से भी पता चला कि वह घोड़बंदर रोड के आसपास थे, जिसके बाद जांच मुलंद पुलिस स्टेशन से कासरवडवली पुलिस को सौंप दी गई।

ये था आखिरी पोस्ट

वहीं, 1 जनवरी को दोपहर करीब 12:10 बजे, विशाल ने फेसबुक पर नए साल की बधाई पोस्ट की थी। यह उनकी आखिरी सोशल मीडिया एक्टिविटी थी। इसके कुछ ही देर बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, वह फोन दोबारा कभी चालू नहीं हुआ।

नहीं आई फिरौती की कॉल

बता दें कि विशाल के लिए ना तो कोई फिरौती की कॉल आई, ना ही किसी अस्पताल में उनके हुलिए से मेल खाने वाले किसी अनजान व्यक्ति की जानकारी मिली और उनका फोन भी कभी नहीं मिला। गायब होने के बाद उनके बैंक अकाउंट में भी कोई गतिविधि नहीं देखी गई, जिससे जांच करने वालों के पास यह पता लगाने के लिए बहुत कम सबूत बचे कि वह कहां गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN