Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/Drishyam_3_Twitter_Review_1790918583068_18Fs_1790918596165_GVac_14356218-13d8-4b5e-90a3-25a0d2370f50_DqZS.jpgअजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो चुके हैं।
Drishyam 3 Twitter Review: ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। एक बार फिर से अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रोल में देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। पहले दोनों पार्ट यानी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो चुके हैं। तो चलिए देखते हें ‘दृश्यम 3’ को लेकर एक्स यानी ट्विटर पर लोगों ने क्या कहा?
पहली दोनों फिल्मों की कहानी जोड़ी गई
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों के रिएक्शंस और रिव्यू की बाढ़ आ गई है। कोई फिल्म का सुपरहिट कह रहा है तो कोई इसे इसके पहले दोनों पार्ट से कंपेयर कर रहा है। मूवी में इस बात पर पूरा ध्यान दिया गया है कि पिछली दोनों फिल्मों की घटनाओं को तीसरे पार्ट से कैसे जोड़ा जाए। ऐसे में दर्शकों का कहना है कि पिछली फिल्मों की जानकारी होने से नई फिल्म के संदर्भ और ट्विस्ट ज्यादा मजेदार लग सकते हैं।
‘दृश्यम 3’ को लेकर एक एक्स पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म के इंटरवल सीक्वेंस से बहुत प्रभावित हुए और इसे “बेहतरीन सिनेमा” कहा। साथ ही इस यूजर ने फैंस को सलाह दी कि वे थिएटर जाने से पहले पहली दो फिल्में दोबारा देख लें।’
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अजय देवगन और जयदीप अहलावत के आमने-सामने देखना फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। विजय सलगांवकर एक और माइंड गेम के साथ वापस आ गए हैं।’
एक और ने लिखा, ”दृश्यम 3′ ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो कोई विवादित सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत है।’
एक दूसरे एक्स यूजर ने पोस्ट में कहा गया, ‘दृश्यम 3 का क्लाइमेक्स ट्विस्ट दृश्यम 1 और 2 से बेहतर है। इसका सेटअप और सस्पेंस दोनों फिल्मों के कुल मिलाकर बने माहौल से भी बेहतर हैं।इसे देखें और यकीन करें। ये शानदार फिल्म है।’
एक यूजर ने लिखा, ‘विजय सलगांवकर वापस आ गया। अजय देवगन सर आपको और आपकी पूरी टीम को दृश्यम 3 के लिए बधाई। 2 अक्टूबर याद है न? दृश्यम दिवस की शुभकामनाएं।’ एक और ने लिखा, ‘एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म! दृश्यम 3 में अजय देवगन सर और पूरी टीम ने बेहद अच्छा काम किया है।’
‘दृश्यम 3’ के बारे में
बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरण, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादा तर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।
मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक
बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



