Home BUSINESS NEWS HINDI EMI लेट होने पर क्या तुरंत बिगड़ जाता है सिबिल स्कोर? कितने...

EMI लेट होने पर क्या तुरंत बिगड़ जाता है सिबिल स्कोर? कितने दिन देर होने पर बढ़ती हैं मुश्किलें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपकी लोन ईएमआई एक-दो या तीन दिन लेट हो गई है, तो क्या आपका सिबिल स्कोर तुरंत खराब हो जाएगा? बढ़ती डिजिटल बैंकिंग के बीच यह सवाल हर कर्जदार के मन में आता है। अगर किसी वजह से आपकी ईएमआई तय तारीख पर नहीं कट पाती, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ईएमआई मिस होते ही आपको तुरंत डिफॉल्टर नहीं माना जाता। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बकाया अमाउंट कितना जल्दी चुकाया और उस दौरान बैंक ने आपकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को कब भेजी।

अब आरबीआई के नियमों के तहत बैंक और वित्तीय संस्थान महीने में चार बार क्रेडिट ब्यूरो को ग्राहकों की जानकारी अपडेट करते हैं। ऐसे में अगर आपकी ईएमआई रिपोर्टिंग के समय तक बकाया रहती है, तो उसका असर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि हर छोटी देरी आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन लापरवाही लंबे समय तक जारी रही तो भविष्य में लोन और क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल हो सकता है।

कब लगती है लेट फीस

अगर ईएमआई केवल 1 से 6 दिन की देरी से जमा हुई है और आपने तुरंत पेमेंट कर दिया है। तो हर मामले में क्रेडिट स्कोर खराब हो, ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि, बैंक अपनी पॉलिसी के अनुसार लेट फीस या पेनल ब्याज जरूर वसूल सकते हैं। वहीं, क्रेडिट कार्ड के मामले में आरबीआई ने डिफॉल्ट रिपोर्ट करने से पहले तीन दिन का ग्रेस पीरियड का सिस्टम होता है।

भविष्य में हो सकती है दिक्कत

एक बार की छोटी देरी से ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर बार-बार ईएमआई लेट होती है या लंबे समय तक बकाया रहती है, तो भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में परेशानी आ सकती है। बैंक ऐसे ग्राहकों को ज्यादा जोखिम वाला मानते हैं, जिससे लोन मंजूरी, क्रेडिट लिमिट और ब्याज दर पर भी असर पड़ सकता है।

चेक करें ये जानकारी

अगर किसी कारण से ईएमआई छूट जाए तो सबसे पहले बकाया अमाउंट जल्द से जल्द जमा करें। साथ ही यह भी चेक कर लें कि कोई लेट फीस या अन्य चार्ज तो नहीं लगा है। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऑटो-डेबिट के लिए अकाउंट में बैलेंस रखें या पेमेंट की तारीख का रिमाइंडर सेट करें। अगर आर्थिक परेशानी के कारण ईएमआई भरने में दिक्कत आ रही है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत बैंक से संपर्क करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN