Home rss business hindi ओला की एक्सिस एनर्जी से बड़ी डील, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹40...

ओला की एक्सिस एनर्जी से बड़ी डील, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹40 रुपये के पार शेयर का दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 42.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने एक्सिस एनर्जी के साथ एक समझौते (MoU) पर दस्तखत किए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी साल 2032 तक 20 GWh तक बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) डिप्लॉय करेगी। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 5 महीने में 100 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

ओला महाशक्ति के लिए पहली बड़ी पार्टनरशिप
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के आगामी एनर्जी स्टोरेज प्लेटफॉर्म ओला महाशक्ति के लिए यह पहली बड़ी पार्टनरशिप है। ओला महाशक्ति कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और यूटिलिटी-स्केल एप्लीकेशंस के लिए है। कंपनी इस एनर्जी स्टोरेज प्लेटफॉर्म को 15 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगी। एक्सिस एनर्जी (Axis Energy) देश की सबसे बड़ी स्टोरेज-बैक्ड रिन्यूएबल एनर्जी पाइपलाइन्स में से एक डिवेलप कर रही है। कंपनी को आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 3750 MW से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स के लिए ग्रिड अप्रूवल्स मिल गई है। वहीं, और 3500 MW अंडर डिवेलपमेंट है।

क्या बोले ओला के CMD
इस डिवेलपमेंट पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने कहा है कि भारत को बड़े पैमाने पर एनर्जी स्टोरेज की जरूरत होगी और ओला की इंटीग्रेटेड सेल से लेकर सिस्टम प्लेटफॉर्म को सेफ्टी, परफॉर्मेंस और ओनरशिप कॉस्ट्स सभी मोर्चों पर एडवांटेज डिलीवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक्सिस एनर्जी कंपनी का पहला लॉर्ज स्केल पार्टनर है। अग्रवाल ने इस एग्रीमेंट को ओला महाशक्ति की क्षमताओं का शुरुआती प्रमाण बताया है।

100% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर पिछले 5 महीने से कुछ ज्यादा समय में 100 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 अगस्त 2026 को 42.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 21.21 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 19,150 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर अब भी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 76 रुपये था। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN