Home rss world hindi EU को अपनों पर नहीं भरोसा? यूक्रेन पर बातचीत के लिए पुतिन...

EU को अपनों पर नहीं भरोसा? यूक्रेन पर बातचीत के लिए पुतिन की हामी के बाद प्रतिनिधि पर संशय

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत की तैयारी तेज है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस बातचीत में यूरोपीय यूनियन को शामिल करने का फैसला लिया है। लेकिन अब ईयू में इस बात पर पेच फंस गया है कि आखिर इस मुद्दे पर बात करने कौन जाएगा।

रूस और यूक्रेन युद्ध पिछले साढ़े चार साल से लगातार जारी है। तमाम शांति के प्रयासों के बाद अब एक बार फिर से दोनों पक्ष बातचीत के लिए तैयार दिख रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूरोपीय यूनियन को भी इस बातचीत में शामिल करने की सहमति दे दी है। लेकिन पुतिन की मंजूरी के बाद अब यूरोपीय यूनियन में प्रतिनिधि को लेकर संशय खड़ा हो गया है। सवाल यही है कि आखिर यूरोप की तरफ से यूक्रेन के लिए बातचीत करने के लिए जाएगा कौन? डबलिन में यूरोपीय नेताओं की बैठक के दौरान भी इस मुद्दे पर बात की गई, लेकिन कोई ठोस जवाब सामने नहीं आ पाया।

इसी बीच यूरोपीय संघ की विदेश मंत्री काजा कल्लास इस पूरे मु्द्दे पर विस्तार से बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूरोप और अमेरिका को रूस से जाल में नहीं फंसना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के दौरान यूरोपीय यूनियन की तरफ से कोई मजबूत आवाज सामने आए। इसलिए इस मुद्दे पर एक मजबूत प्रतिनिधि की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूरोपीय यूनियन की तरफ से बातचीत के लिए कौन जाएगा। इस फैसले में मॉस्को की कोई भी भूमिका नहीं होगी।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक डबलिन में यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं कल्लास ने यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस अपनी अधिकतम मांगों को मनवाना चाहता है। इसलिए वह नहीं चाहता कि यूरोप की तरफ से कोई मजबूत आवाज सामने आए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूरोपीय संघ इस बातचीत के लिए ऐसे ही किसी भी व्यक्ति को नहीं भेज सकता है। इसके लिए एक संस्थागत प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

डबलिन में यूरोपीय नेताओं के बीच प्रतिनिधि के मुद्दे पर नहीं बनी बात

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ से चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर सहमति जताई थी कि यूरोप को भी बातचीत में शामिल किया जा सकता है। लेकिन इस मुद्दे पर डबलिन में मौजूद यूरोपीय नेताओं के बीच में कोई सहमति नहीं बन पाई। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी बातचीत के बाद भी यूरोपीय संघ यह तय नहीं कर पाया कि यूक्रेन के मुद्दे पर बात करने के लिए पूरा प्रतिनिधिमंडल जाएगा या किसी एक व्यक्ति के प्रतिनिधि नियुक्त करके भेजा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय नेताओं के बीच में मुख्य रूप से दो नेता कल्लास और यूरोपीय परिषद की अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का नाम सामने आया है। हालांकि, दोनों ही नेताओं के नाम पर आम सहमति नहीं बनी है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो यूरोपीय नेता किसी भी तरह से इस बातचीत में यूक्रेन और यूरोप को कमजोर करके नहीं दिखाना चाहते। क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया फैसलों के बाद यूरोप को इस बात का भरोसा नहीं है कि ट्रंप और उनका प्रशासन हमेशा ही उनके फैसले में बात करेगा। यूरोप को डर है कि बातचीत की टेबल पर अगर किसी भी व्यक्ति को भेज दिया गया, तो हो सकता है कि रूस अपनी ज्यादातर शर्तों को मनवाने में कामयाब हो जाए। दूसरी तरफ उन्हें अमेरिकी प्रशासन पर भी भरोसा नहीं है। ऐसी स्थिति में यूरोप फूंक-फूंक कर कदम रखता हुआ नजर आ रहा है।

यूक्रेन के मुद्दे पर रूस और अमेरिका की बातचीत

यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका और रूस के नेताओं के बीच बातचीत जारी है। क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का स्वागत किया था। इस दौरान घोषणा की गई थी कि रूस यूरोप को बातचीत में शामिल करने के लिए तैयार हो गया है। इसके बाद उन्होंने अबूधाबी में इस सप्ताह सूर, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वारता में शामिल होने की भी घोषणा की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN