Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Fake है दिवाली पर फराह खान के घर में आग लगने की...

Fake है दिवाली पर फराह खान के घर में आग लगने की खबर, झूठी जानकारी फैलाने वालों पर भड़कीं फिल्ममेकर, बोलीं- ‘जिम्मेदार बनें’

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

दिवाली वाले दिन, एक पैपराजी पेज ने सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि मुंबई में फराह खान की बिल्डिंग में आग लग गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लाग। जैसे ही फराह की इस पर नजर पड़ी, वह इस पर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाईं। फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर करते हुए गलत जानकारी फैलाने के लिए सोशल मीडिया पेज की जमकर क्लास लगाई। फराह ने वीडियो साझा करते हुए पैपराजी पेज को आड़े हाथों लिया और उनसे ऐसी भ्रामक कंटेंट न फैलाने की अपील की है। फराह खान ने साफ किया कि वीडियो में दिख रही बिल्डिंग उनकी नहीं है। उन्होंने बताया कि ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है और इस तरह की गलत जानकारी फैलाना गलत है।

फराह खान का फूटा गुस्सा

फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल वीडियो को रीशेयर किया, जिसमें फराह खान की फोटो इस्तेमाल करते हुए लिखा गया था- ‘फराह खान के अपार्टमेंट में आग लग गई है। फराह ने वीडियो रीशेयर करते हुए कड़े शब्दों में इस तरह के दावे फैलाने वालों को लेकर नाराजगी जताई। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बनें!! यह एक निर्माणाधीन (बन रही) बिल्डिंग है!! क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं हो सकता!’ बता दें, फराह खान मुंबई के लोखंडवाला स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDERफराह खान का पोस्ट।

कुक दिलीप के साथ बहस वाले वीडियो पर भी दी थी सफाई

हाल ही में फराह एक अन्य वीडियो को लेकर चर्चा में थीं। इस वीडियो में उनके साथ उनके कुक दिलीप भी थे, जो उनके यूट्यूब व्लॉग का भी हिस्सा होते हैं। इस वायरल वीडियो में दिलीप को फराह के साथ बहस करते देखा गया। वीडियो में दिलीप कहते हैं, ‘मैंने कितनी बार आपको बोला है।’ इस पर फराह जवाब देती हैं, ‘तू मुझे समझाएगा?’ इसी बीच उनका ध्यान कैमरे पर जाता है, इसके बाद वह उन्हें रुकने के लिए कहती हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर फराह ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘दोस्तों, कृपया दिलीप और मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। किसी भी नतीजे पर जल्दी न पहुंचें (हाथ जोड़कर विनती है)।’

फराह खान के व्लॉग्स के बारे में

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने व्लॉग्स में सिर्फ रेसिपी ही नहीं शेयर करतीं, बल्कि अलग-अलग सेलेब्स के घर जाती हैं और फैंस को भी उस सेलेब्स की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाती हैं। व्लॉग्स में लंबे समय से काम कर रहे कुक, दिलीप के साथ भी उनकी नोंक-झोंक खूब पसंद की जाती है। फराह के व्लॉग्स के जरिए दिलीप भी अब सोशल मीडिया का एक जाना-माना चेहरा बना दिया है। 2024 में फराह ने अपनी कुकिंग सीरीज शुरू की थी, जिसके नए एपिसोड्स का अब फैंस को इंतजार रहता है।

ये भी पढ़ेंः कैटरीना-विक्की ने फैंस को दिया दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा, 1 साल बाद की बेटे की मुंह दिखाई, कुर्ता-पायजमा में दिखे नन्हें विहान

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV