Source :- LIVE HINDUSTAN

FIFA World Cup 2026 में 7 नए नियम देखने को मिलेंगे। फुटबॉल के खेल को गति देने के लिए इन नियमों को लाया जा रहा है। फुटबॉल विश्व कप से ही नए नियमों की शुरुआत होने जा रही है।

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 से कुछ नए नियमों की शुरुआत होने जा रही है। 11 जून से खेले जाने वाले मेगा इवेंट में 7 नए या बदले हुए निमय लागू होंगे। इन बदलावों से फुटबॉल के खेल को और भी ज्यादा गति मिलेगी। इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड यानी आईएफएबी ने नए नियमों की घोषणा कर दी है, जिसकी शुरुआत 2026-27 सीजन से ही होन वाली है। सबसे पहले इन नियमों को हम विश्व कप में देखने वाले हैं।

FIFA के चीफ रेफरी ऑफिसर पियरलुइगी कोलिना ने रिपोर्टर्स को नए नियमों के बारे में बताया था, “IFAB ने खेल के नियमों में कुछ बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है और FIFA वर्ल्ड कप 2026 इनका इस्तेमाल करने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। इन बदलावों का मकसद भेदभाव से निपटना, समय की बर्बादी कम करना, मैच की रफ़्तार बढ़ाना और खिलाड़ी और फ़ैन दोनों के अनुभव को बेहतर बनाना है।”

1. प्लेयर कवरिंग माउथ

अगर कोई खिलाड़ी अपने मुंह को हाथ, बाजू या शर्ट से किसी लड़ाई की स्थिति में ढकेगा तो उसे रेड कार्ड मिलेगा। अगर कोई खिलाड़ी अपनी टीम के साथी से कोई बात कर रहा है तो उस पर यह लागू नहीं होगा।

2. प्लेयर्स लीविंग फील्ड ऑफ प्ले

जो खिलाड़ी फील्ड ऑफ प्ले को छोड़कर जाएगा और रेफरी के फैसले के खिलाफ प्रोटेस्ट करेगा, उसे रेड कार्ड मिलेगा। यह नियम टीम के ऑफिशियल पर भी लागू होगा, जो खिलाड़ी के लिए आवाज उठाएगा। इसके अलावा जिन टीमों की वजह से मैच रद्द होगा, उन्हें फोरफीट दे दी जाएगी।

3. थ्रो इन और गोल किक काउंटडाउन्स

अब से रेफरी हाथ उठाकर पांच सेकंड का काउंटडाउन शुरू करेंगे। अगर काउंटडाउन के आखिर में बॉल खेल में नहीं आई, तो विरोधी टीम को थ्रो-इन दिया जाएगा। अगर काउंटडाउन के आखिर में गोल-किक नहीं ली जाती है, तो विरोधी टीम को कॉर्नर किक दी जाएगी।

4. सब्स्टीट्यूशन प्रोटोकॉल

खिलाड़ी को 10 सेकेंड में फील्ड ऑफ प्ले को छोड़ना होगा, जब उसे सब्स्टीट्यूशन बोर्ड पर उसका नाम आएगा। खिलाड़ी को बाउंड्री लाइन के सबसे करीबी कॉर्नर से फील्ड ऑफ प्ले को 10 सेकेंड के भीतर छोड़ना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले खिलाड़ी को एक मिनट इंतजार करना पड़ेगा। चोट, सेफ्टी और सिक्योरिटी की बात अलग है।

5. ऑफ फील्डर ट्रीटमेंट

अगर मेडिकल स्टाफ उनका इलाज करने के लिए पिच पर आता है, तो आउटफील्ड प्लेयर को खेल दोबारा शुरू होने के बाद एक मिनट के लिए मैदान छोड़ना होगा। हालांकि, गोलकीपर की चोट, गोलकीपर और आउटफील्ड प्लेयर के बीच टक्कर, टीम के साथियों के बीच टक्कर जिस पर ध्यान देने की जरूरत हो, गंभीर चोट (जैसे सिर में चोट और कनकशन), या जब घायल प्लेयर को पेनल्टी मिलनी हो। तब यह नियम लागू नहीं होगा।

6. वीडियो असिस्टेंट रेफरी यानी वीएआर प्रोटोकॉल

कोलिना ने कहा, “हमने 2017 में FIFA कॉम्पिटिशन में VAR का इस्तेमाल शुरू किया था। हमें लगता है कि अब उस प्रोटोकॉल पर फिर से सोचने का समय आ गया है जो तब लिखा गया था जब बहुत कम अनुभव था।”

VAR अब इन घटनाओं में दखल दे सकता है:

साफ तौर पर गलत येलो कार्ड से रेड कार्ड मिलना।

गलत पहचान: किसी खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी के किए गए गलत काम के लिए येलो या रेड कार्ड दिखाया जाना।

गलत कॉर्नर किक: VAR दखल दे सकता है अगर फैसले को बिना देर किए तुरंत ठीक किया जा सके।

VAR अब तब दखल दे सकता है जब खेल फिर से शुरू होने से पहले कोई फाउल हो जाता है (जैसे: जब कोई अटैकर सेट-पीस से बॉल के खेल में आने से पहले डिफेंडर पर फाउल करता है)।

7. हाइड्रेशन ब्रेक

हर मैच में हर हाफ में तीन मिनट का हाइड्रेशन ब्रेक होगा। ब्रेक हर हाफ के आधे समय (22वें मिनट) के आसपास लिया जाएगा। रेफरी को ब्रेक के समय में थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी दी गई है। उदाहरण के लिए, अगर कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है और उसे 20वें मिनट में इलाज की जरूरत होती है, तो रेफरी हाइड्रेशन ब्रेक का सिग्नल दे सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN