Source :- LIVE HINDUSTAN
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख का ऐलान हो गया है। सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus, Black और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। जानें फ्लिपकार्ट की इस बड़ी सेल की पूरी डिटेल।
Flipkart पर इस साल की सबसे बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी ने Big Billion Days Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। Flipkart की बड़ी सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वहीं फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स के लिए 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस शुरू हो जाएगा। यानी इन ग्राहकों को बाकी लोगों से पहले सेल के चुनिंदा डील्स और ऑफर्स देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। इस बार Flipkart ने बैंक डिस्काउंट को लेकर भी जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, इस ऑफर की पूरी शर्तें और अलग-अलग प्रोडक्ट पर लागू डिस्काउंट की जानकारी सेल शुरू होने के पहले सामने आएंगी।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट
Big Billion Days Sale के दौरान आमतौर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और दूसरे प्रोडक्ट पर खास डील देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले फेस्टिव सीजन में फोन या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस सेल पर नजर रख सकते हैं।
8 अक्टूबर से मिलेगा Early Access
अगर आप Flipkart की सेल में सबसे पहले डील पाने का इंतजार कर रहे हैं, तो Early Access आपके लिए खास हो सकता है। Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access दिया जाएगा। यानी इन ग्राहकों को सामान्य यूजर्स से पहले चुनिंदा ऑफर्स और डील्स का फायदा मिल सकता है। Big Billion Days Sale में बैंक ऑफर्स हमेशा ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण रहते हैं। इस बार Flipkart ने Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट देने की बात कही है।
फोन खरीदने वालों के लिए खास है सेल
Big Billion Days Sale Flipkart की सबसे बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल में से एक है और हर साल स्मार्टफोन कैटेगरी में भी कई डील्स देखने को मिलती हैं। इस दौरान नए और पुराने दोनों तरह के स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर जैसे फायदे मिल सकते हैं। इस साल भी ग्राहकों की नजर खास तौर पर Apple, Samsung, Google, Motorola, OnePlus, Xiaomi, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर रह सकती है। हालांकि, अभी Flipkart ने हर फोन की कीमत या डिस्काउंट की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है। इसलिए किसी खास मॉडल पर कितनी छूट मिलेगी, इसका इंतजार करना होगा।
Sale से पहले कर लें Wishlist
अगर आप Big Billion Days Sale में कोई खास फोन या इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसे अभी से Flipkart पर Wishlist में सेव करना काम का हो सकता है। Flipkart ने भी अपने Big Billion Days पेज पर ग्राहकों को पसंदीदा प्रोडक्ट Wishlist करने के लिए कहा है। इससे सेल शुरू होने पर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को जल्दी ढूंढना आसान हो सकता है। खासकर जिन डील्स में स्टॉक सीमित होता है, वहां Early Access या सेल शुरू होते ही खरीदारी करने का फायदा मिल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


