Source :- LIVE HINDUSTAN
Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17, Samsung Galaxy S25, Nothing Phone समेत कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने जा रही है। बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और EMI के साथ ग्राहक हजारों रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।
अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart ने अपनी Freedom Sale 2026 शुरू होने से पहले ही कई बड़े स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इस सेल में Apple, Samsung, Nothing, Motorola, Google Pixel और OPPO जैसे कई लोकप्रिय ब्रैंड्स के स्मार्टफोन भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे एक्सट्रा फायदे भी मिलेंगे।
Flipkart की Freedom Sale 8 अगस्त, 2026 से शुरू होगी। Flipkart Plus और VIP मेंबर्स को सेल में पहले एंट्री मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे।
iPhone 17 पहली बार 80 हजार रुपये से कम में
Apple लवर्स के लिए इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 रहेगा। Flipkart के टीजर के मुताबिक यह फोन पहली बार 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाने पर इसका इफेक्टिव प्राइस और कम हो सकती है। अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज पर भी अच्छे डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में नए iPhone खरीदने का यह सही वक्त माना जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 पर भी बड़ी कीमत कटौती
Samsung के फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 पर भी शानदार ऑफर मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन लगभग 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जो इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम है। इसके अलावा Galaxy S25 FE और Galaxy A सीरीज के कुछ मॉडल्स पर भी अट्रैक्टिव डील्स मिलने की संभावना है। Samsung के प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे कस्टमर्स के लिए यह सेल अच्छी बचत का मौका लेकर आएगी।
Nothing, Motorola और Pixel फोन भी होंगे सस्ते
Flipkart ने पुष्टि की है कि सेल में Nothing Phone, Motorola Edge सीरीज, Google Pixel और OPPO के कई स्मार्टफोन्स पर भी खास ऑफर्स दिए जाएंगे। हालांकि सभी मॉडल्स की अंतिम कीमतें सेल शुरू होने के दिन सामने आएंगी, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार कई डिवाइस हजारों रुपये तक सस्ते मिलेंगे। Nothing के नए स्मार्टफोन पर मिलने वाला डिस्काउंट भी ग्राहकों का ध्यान खींच सकता है।
बता दें, सिर्फ कीमतों में कटौती ही नहीं, बल्कि चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी पुरानी डिवाइस एक्सचेंज करके और बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। हालांकि, बैंक ऑफर्स अलग-अलग कार्ड्स और ऑफर्स के हिसाब से बदल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तें जरूर देख लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



