Home - Flipkart Sale डील्स! Nothing Phone (4a) Series और Phone (4b) पर मिलेंगे...

Flipkart Sale डील्स! Nothing Phone (4a) Series और Phone (4b) पर मिलेंगे बड़े डिस्काउंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing ने Flipkart Freedom Sale 2026 में Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) पर कई बैंक ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स के बाद स्मार्टफोन्स का इफेक्टिव प्राइस 30,999 रुपये से शुरू हो जाती है।

स्मार्टफोन ब्रैंड Nothing ने Flipkart Freedom Sale 2026 के दौरान अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर्स की घोषणा की है। 7 अगस्त से 16 अगस्त, 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4a) Pro और हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (4b) को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ काफी कम प्राइस में खरीद सकेंगे। इन ऑफर्स के बाद Nothing स्मार्टफोन्स का शुरुआती इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 30,999 रुपये रह जाएगा।

कंपनी का कहना है कि यह सेल उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है जो प्रीमियम डिजाइन, यूनीक Glyph इंटरफेस और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Nothing Phone (4a): दमदार कैमरा और AI फीचर्स

Nothing Phone (4a) की प्रभावी कीमत सेल के दौरान ₹37,999 से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सहित कुल चार कैमरों का सेटअप दिया गया है। फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, नया Glyph Bar और AI फीचर्स से लैस Nothing OS 4.1 मिलता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो जाता है।

Nothing Phone (4a) Pro: प्रीमियम डिजाइन और 140x जूम

अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Nothing Phone (4a) Pro एक मजबूत विकल्प हो सकता है। सेल के दौरान इसका इफेक्टिव प्राइस 43,999 रुपये होगा।

फोन में कंपनी की सबसे पतली मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ फ्लैगशिप Glyph Matrix दिया गया है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 140x तक ज़ूम करने वाला एडवांस्ड कैमरा सिस्टम मिलता है, जो इसे फोटोग्राफी और मल्टीमीडिया यूजेस के लिए इस फोन को खास बनाता है।

Nothing Phone (4b): कम कीमत में बड़ा बैटरी पैक

Nothing Phone (4b) उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम बजट में Nothing इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं। सेल के दौरान इसका शुरुआती इफेक्टिव प्राइस 30,999 रुपये हो जाएगा।

फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी 6000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, Glyph Bar, Essential AI टूल्स और Nothing OS 4.1 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

बता दें, सेल के दौरान ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ डिस्काउंट का भी विकल्प दिया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN