Home - Football Fans की हुई बल्ले-बल्ले! Jio और Airtel लाए 40 दिन चलने...

Football Fans की हुई बल्ले-बल्ले! Jio और Airtel लाए 40 दिन चलने वाले प्लान, ₹20 रोज में मिलेगा डेटा और ZEE5 का मजा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio और Airtel ने फुटबॉल प्रेमियों के लिए नया 798 रुपए का Football प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 40 दिन की वैलिडिटी, डेटा बेनिफिट्स और Football स्ट्रीमिंग एक्सेस मिलेगा। जानिए दोनों प्लान में क्या अंतर है।

भारत में फुटबॉल प्रेमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए खास Football Plans लेकर आई हैं। दोनों कंपनियों ने 798 रुपए की कीमत में नए प्लान लॉन्च किए है, जिसमें यूजर्स को सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं बल्कि फुटबॉल मैच देखने का भी फायदा मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंपनियों ने लगभग एक जैसी कीमत वाला प्लान पेश किया है, लेकिन उनके फायदे थोड़े अलग हैं। Jio ने इसे Football Pass Data Pack के तौर पर लॉन्च किया है, जबकि Airtel ने भी फुटबॉल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए नया प्लान पेश किया है।

Jio के 798 रुपए वाले Football प्लान में मिलेंगे ये फायदे

यह प्लान उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो FIFA World Cup 2026 का मजा मोबाइल पर लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 40 दिनों की है। इसमें कुल 40GB डेटा मिलता है, यानी हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। तय डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक डेटा-ओनली प्लान है, इसलिए इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या SMS जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि Jio इसके साथ 3 महीने का ZEE5 FIFA World Cup 2026 + All Access सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। इसके जरिए यूजर्स FIFA World Cup 2026 के मैचों के साथ-साथ ZEE5 पर मौजूद प्रीमियम फिल्में, वेब सीरीज और अन्य एंटरटेनमेंट कंटेंट भी देख सकेंगे। ZEE5 का यह फायदा लेने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप में जाना होगा। वहां Coupon सेक्शन में जाकर My Winning ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जहां उन्हें एक कूपन कोड मिलेगा। इस कोड को ZEE5 ऐप या वेबसाइट पर रिडीम करके सब्सक्रिप्शन एक्टिव किया जा सकता है। अगर रोजाना खर्च के हिसाब से देखा जाए तो यह प्लान करीब ₹20 प्रतिदिन का पड़ता है। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह प्लान डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है।

Airtel के 798 रुपए वाले प्लान के बेनेफिट्स

Airtel का 798 रुपए वाला प्लान भी खास तौर पर FIFA World Cup 2026 देखने वाले यूजर्स के लिए लाया गया है। इस प्लान में 40 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ यूजर्स को हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी पूरे प्लान में कुल 40GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ZEE5 का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन है। इसके जरिए यूजर्स FIFA World Cup 2026 के मैच लाइव देख सकते हैं। लेकिन Airtel का यह प्लान ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है क्योंकि इसमें ZEE5 एक्सेस के साथ-साथ 40GB अतिरिक्त डेटा भी मिल रहा है। Airtel के अलावा Jio भी इसी तरह का Football Pass प्लान अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है, जिससे फुटबॉल फैंस अपनी पसंद के नेटवर्क के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN