Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/3_june_movies_8_1780516840796_1780516845910_9bf20e1c-333f-43b4-a5a1-4a8940308588.jpgUpcoming Movies and Series: 5 जून के दिन थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाका होने वाला है। एक साथ 12 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
New Movies and Series: 5 जून का दिन आपके वीकेंड का मजा दोगुना कर देगा। दरअसल, शुक्रवार के दिन ओटीटी और सिनेमाघरों में एक या दो नहीं, बल्कि 12 फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। करिश्मा कपूर के कमबैक से लेकर साउथ के मोहनलाल तक, बड़े बड़े स्टार्स आपका मनोरंजन करने आ रहे हैं। तो इस लिस्ट को सेव कर लीजिए और वीकेंड पर बिंज वॉच के लिए तैयार हो जाइए।
ओटीटी रिलीज
1. गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5)
कहां रिलीज हो रही है? – सोनी लिव
मिश्रा परिवार अपनी मीठी नोक-झोंक और ‘गुल्लक’ की नई कहानियों के साथ वापस आ रहा है। इस सीजन में अन्नू अपनी अलग दुनिया बसाता हुआ है और अमन नए पचड़ों में फंसता नजर आएगा। सबसे मजेदार ट्विस्ट ये है कि बिट्टू की मम्मी अचानक डिजिटल की दुनिया में फेमस होने वाली हैं। वहीं संतोष मिश्रा घर को वाई-फाई जैसे नए गैजेट्स से अपग्रेड करने में जुटे हैं।
2. ब्राउन (Brown)
कहां रिलीज हो रही है? – जी5
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बेहद दमदार और डार्क रोल के साथ वापसी कर रही हैं। ये सीरीज अभीक बरुआ की बुक ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस सीरीज में करिश्मा एक शराबी और निलंबित पुलिस अधिकारी रीता ब्राउन के किरदार में हैं, जिसे एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी के मर्डर केस को सुलझाने के लिए वापस बुलाया जाता है।
3. पेट्रियोट (Patriot)
कहां रिलीज हो रही है? – जी5
साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े दिग्गज, ममूटी और मोहनलाल, इस पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। कहानी डॉ. डैनियल जेम्स (ममूटी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टेक एक्सपर्ट हैं। जब उन्हें पता चलता है कि उनके बनाए मिलिट्री सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जनता को ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा है, तो वो सरकार के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। इस मिशन में उनका साथ देते हैं पूर्व सैनिक रहीम नाइक (मोहनलाल)।
4. द पिरामिड स्कीम (The Pyramid Scheme)
कहां रिलीज हो रही है? – अमेजन प्राइम वीडियो
रणवीर शौरी, शेखर सुमन और परमवीर सिंह चीमा की ये सीरीज है। हरिद्वार के एक दुकानदार गोल्डी और मान-सम्मान की तलाश में भटके मनोज को तरुण बजाज (शेखर सुमन) नाम का एक शातिर मेंटॉर मिलता है। ये लोग अमीर बनने के चक्कर में एक बहुत बड़ी पिरामिड मार्केटिंग कंपनी शुरू करते हैं, लेकिन जल्द ही ये पूरा सिस्टम उनके गले की फांस बन जाता है।
5. टीच यू अ लेसन (Teach You a Lesson)
कहां रिलीज हो रही है? – नेटफ्लिक्स
फेमस वेबतून ‘गेट स्कूल्ड’ पर बनी ये एक हाई-एक्शन कोरियन ड्रामा है। कहानी एजुकेशनल राइट्स प्रोटेक्शन एजेंसी (ERPA) नाम की एक सरकारी टास्क फोर्स की है, जो स्कूलों में होने वाली हिंसा और गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए कानून को अपने हाथ में लेती है। इस सीरीज में किम मु योल और ली सुंग मिन जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।
6. ऑफिस रोमांस (Office Romance)
कहां रिलीज हो रही है? – नेटफ्लिक्स
हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन की ये एक मजेदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। दो वर्कहॉलिक को-वर्कर्स के बीच ऑफिस में एक सीक्रेट लव स्टोरी शुरू होती है। अपनी नौकरी बचाने के लिए वे इस रिश्ते को छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जल्द ही उनका ये रोमांस एचआर के लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाता है।
7. केप फियर (Cape Fear)
कहां रिलीज हो रही है? – एप्पल टीवी
जॉन डी मैक्डोनाल्ड की किताब पर बनी ये 10 एपिसोड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। एक खुशहाल वकील कपल एना और टॉम की जिंदगी तब नरक बनती है, जब एक खतरनाक कातिल मैक्स कैडी जेल से रिहा होता है। मैक्स अपनी कैद के लिए इस कपल को जिम्मेदार मानता है और कानून की समझ का फायदा उठाकर उन्हें प्रताड़ित करता है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में
8. परिमला एंड कंपनी (Parimala And Co)
पैंडीराज के डायरेक्शन में बनी एक तमिल डार्क-कॉमेडी फैमिली फिल्म है। कहानी एक ऐसे बिखरे हुए परिवार की है जो अचानक एक मर्डर केस से जुड़ जाता है। इस गंभीर स्थिति के बीच घर में अजीबो-गरीब और मजाकिया हालात पैदा होते हैं। फिल्म में जयराम, उर्वशी और संजना कृष्णमूर्ति हैं।
9. मॉलीवुड टाइम्स (Mollywood Times)
मलयालम सिनेमा की ये फिल्म एक ऐसे यंगस्टर की कहानी है जो फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा हॉरर डायरेक्टर बनने का सपना देखता है। फिल्म के जरिए सिनेमा बनाने के तौर-तरीकों और पत्रकारों की बदलती दुनिया को दिखाया गया है। फिल्म में नस्लेन, शराफ यू धीन और संगीत प्रताप जैसे कलाकार नजर आएंगे।
10. बंदर (Bandar)
हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बंदर’ रिलीज होने जा रही है। अपनी अनोखी कहानी और बेहतरीन टाइटल की वजह से ये फिल्म सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं।
11. ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (He-Man And The Masters Of The Universe)
90 के दशक के बच्चों का पसंदीदा सुपरहीरो ‘ही-मैन’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहा है। हॉलीवुड और एनिमेशन के दीवानों के लिए ‘ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ (इंग्लिश) 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दर्शकों को बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स (VFX), हाई-ऑक्टेन एक्शन और ‘इटरनिया’ की दुनिया का वो पुराना रोमांच एक नए और आधुनिक अंदाज में देखने को मिलेगा।
12. है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai)
रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों की खिड़की पर दस्तक दे रही है। ये फिल्म आज के दौर के युवाओं, उनके रिश्तों, प्यार और उलझनों को बड़े ही फ्रेश और म्यूजिकल अंदाज में पर्दे पर पेश करेगी। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





