Home rss business hindi FSSAI का Amazon, स्विगी, Flipkart समेत 5 ई-कॉमर्स कंपनियों पर बड़ा एक्शन,...

FSSAI का Amazon, स्विगी, Flipkart समेत 5 ई-कॉमर्स कंपनियों पर बड़ा एक्शन, जानें किन प्रोडक्ट्स को लेकर हुई कार्रवाई?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कस्टमर्स को गुमराह करने वाले दावों और प्रतिबंधित सामान बेचने जैसी गड़बड़ियां मिलने पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 5 कंपनियों पर बड़ा एक्शन लिया है। कार्रवाई का सामना करने वालों में Amazon, स्विगी, Instamart, BigBasket, Flipkart और Zepto शामिल हैं। यह नियामक संस्था पिछले छह महीनों में फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ अपनी सख्ती बढ़ाती रही है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बुधवार को कहा कि उसने कई नियमों का पालन न होने के चलते पांच ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।

किस प्रोडक्ट को लेकर कार्रवाई?

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई फूड प्रोडक्ट ‘Happilo Premium Date Bites – Zesty Orange’ से जुड़े गुमराह करने वाले दावों को लेकर की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, Swiggy Instamart और BigBasket के मामले में FSSAI ने Milky Mist के कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स से जुड़े गुमराह करने वाले दावों और गलत प्रोडक्ट जानकारी के चलते भी कार्रवाई शुरू की है। इन प्रोडक्ट्स में मिल्की मिस्ट फ्रेश लो फैट क्रीम , मिल्की मिस्ट फार्म फ्रेश दही और मिल्की मिस्ट ग्रीक योगार्ट शामिल हैं।

FSSAI ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

FSSAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि “ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी कार्रवाई की गई है।” उसने कहा, “Amazon, Swiggy Instamart, Bigbasket, Flipkart India और Zepto के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।” इसकी वजह “खाद्य सुरक्षा और नियामकीय नियमों का अलग-अलग तरह से पालन न होना” बताया गया।

FSSAI ने कहा कि इसमें “गलत ब्रांडिंग/गुमराह करने वाले दावे, और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रतिबंधित/जहरीले खाने-पीने की चीजों की बिक्री और डिस्प्ले” शामिल है। नियामक ने बताया कि यह कार्रवाई FSS Act, 2006 और लागू FSSAI नियमों के तहत की गई है।

नेस्ले इंडिया पर भी कानूनी कार्रवाई

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर दंडात्मक कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले खाद्य सुरक्षा नियामक ने कहा था कि वह नेस्ले इंडिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है। FSSAI ने कहा था कि बेबी फूड का एक सैंपल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर खरा नहीं उतरा और दो अन्य इन्फेंट न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स को ऐसे प्रोडक्ट्स के नियमों के खिलाफ प्रमोट किया गया। HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI ने कहा कि कंपनी के फॉलो-अप फॉर्मूला के एक सैंपल में लैब टेस्ट के दौरान बायोटिन की मात्रा मानक से कम पाई गई।

नेस्ले का जवाब

हालांकि, नेस्ले ने कहा कि उसके प्रोडक्ट्स “सभी लागू नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं” और कंपनी इस मामले पर FSSAI के साथ मिलकर काम करती रहेगी। नियामकीय कार्रवाई की खबर के बाद कंपनी के शेयर लगभग 3% गिर गए, लेकिन जल्द ही संभलकर लगभग सपाट बंद हुए।

तीन अलग-अलग मामले दर्ज

नियामक ने कहा कि उसने नेस्ले इंडिया के खिलाफ तीन प्रोडक्ट्स को लेकर तीन अलग-अलग सुनवाई/निर्णय के मामले दर्ज किए हैं। नेस्ले इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि FSSAI ने प्रमोशनल नियमों के उल्लंघन के लिए जिन दो प्रोडक्ट्स का जिक्र किया है, उनके लेबल और प्रोडक्ट्स नियामक की विशेषज्ञ समिति से मंजूर थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN