Home rss business hindi NSE IPO की लिस्टिंग आज कितने रुपये पर हो सकती है? GMP...

NSE IPO की लिस्टिंग आज कितने रुपये पर हो सकती है? GMP ₹285 से घटकर ₹40 पर आया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल NSE IPO की आज 24 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। NSE के शेयर BSE और MSEI पर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग सुबह 10 बजे होने की उम्मीद है। 22,569 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। बोली के आखिरी दिन तक इश्यू 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला।

50 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए लगी बोली

BSE के आंकड़ों के मुताबिक NSE IPO में कुल 50.58 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि 8.86 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे। QIB यानी योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं NII कैटेगरी को 6.55 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

GMP में आई बड़ी गिरावट: अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 1,825 रुपये

लिस्टिंग से पहले NSE IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 40 रुपये प्रति शेयर बताया जा रहा है। यह IPO के अपर प्राइस बैंड 1,785 रुपये के मुकाबले करीब 2.24 फीसदी है।

इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 1,825 रुपये बैठती है। हालांकि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और इसमें लिस्टिंग तक बदलाव हो सकता है। इसे वास्तविक लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं माना जा सकता। खास बात यह है कि पिछले करीब 20 सेशन में GMP में बड़ी गिरावट आई है। यह करीब 285 रुपये से घटकर 40 रुपये के आसपास रह गया है।

एक नजर में NSE IPO की खास बातें

IPO साइज: ₹22,569 करोड़

प्राइस बैंड: ₹1,700-₹1,785

लॉट साइज: 8 शेयर

इश्यू: पूरी तरह OFS

बोली: 17-21 सितंबर 2026

कुल सब्सक्रिप्शन: 5.71 गुना

QIB सब्सक्रिप्शन: 12.68 गुना

NII सब्सक्रिप्शन: 6.55 गुना

रिटेल सब्सक्रिप्शन: 1.39 गुना

लिस्टिंग डेट: 24 सितंबर, सुबह 10 बजे

GMP: करीब ₹40

IPO से मिलने वाला पैसा NSE को नहीं मिलेगा

NSE IPO के लिए प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। एक लॉट में 8 शेयर थे। आईपीओ की बोली 17 सितंबर को शुरू हुई थी और 21 सितंबर को बंद हुई। यह पूरा इश्यू OFS है। यानी IPO से मिलने वाला पैसा NSE को नहीं मिलेगा, बल्कि कंपनी के मौजूदा शेयर बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा।

नए निवेशक क्या करें

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार की धारणा महत्वपूर्ण रहेगी। कुछ विशेषज्ञों ने लिस्टिंग प्राइस में IPO मूल्य से सीमित प्रीमियम की संभावना जताई है। जिन निवेशकों को NSE IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, उनके लिए लिस्टिंग के दिन क्या करना है, यह उनके निवेश उद्देश्य और जोखिम क्षमता पर निर्भर करेगा। वहीं नए निवेशकों के लिए लिस्टिंग के बाद शुरुआती उतार-चढ़ाव को देखकर मूल्य स्तर समझना महत्वपूर्ण हो सकता है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN