Home LIFESTYLE NEWS HINDI Ganesh Chaturthi 2026: ChatGPT से बनानी है गणपति बप्पा के साथ फोटो?...

Ganesh Chaturthi 2026: ChatGPT से बनानी है गणपति बप्पा के साथ फोटो? ट्राई करें ये 7 प्रॉम्प्ट्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

AI का जमाना है और आजकल लोग 2 मिनट के अंदर सुंदर तस्वीरें बनाकर पोस्ट कर देते हैं। अगर आप गणेश चतुर्थी के खास  मौके पर गणपति बप्पा के साथ अपनी फोटो बनाना चाहते हैं, तो ये 7 प्रॉम्प्ट्स लिखकर चैटजीपीटी को दें।

आजकल AI के जरिए 2 मिनट में आप किसी भी तरह की फोटो बना सकते हैं और खुद को देश-विदेश के किसी भी हिस्से में पहुंचा सकते हैं। अब लोग गणेश चतुर्थी के खास मौके पर भगवान गणेश के साथ अपनी फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ये तस्वीरें ऐसी होती हैं, जैसे मानो हकीकत में आप पांडाल या घर पर गणेश उत्सव सेलिब्रेट कर रहे हैं। अगर आप भी भगवान गणेश के साथ फोटो बनाना चाहते हैं, तो चैटजीपीटी पर अपनी फोटो के साथ कुछ प्रॉम्प्ट्स डालकर सुंदर फोटो बना सकते हैं।

1. गणपति बप्पा के साथ पारंपरिक लुक

प्रॉम्प्ट- मेरी अपलोड की गई तस्वीर का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत और वास्तविक गणेश चतुर्थी पोर्ट्रेट बनाएं। मेरा चेहरा, चेहरे के सभी फीचर्स और मेरी पहचान बिल्कुल वैसी ही रखें। मुझे सुंदर पारंपरिक भारतीय पोशाक और हल्के पारंपरिक आभूषण पहनाएं। मेरे बगल में भगवान गणेश की सुंदर सजी हुई प्रतिमा रखें। बैकग्राउंड में गेंदे के फूल, दीये और सुनहरी रोशनी दिखाई दे। तस्वीर में भक्तिमय और उत्सव वाला माहौल हो। तस्वीर बिल्कुल वास्तविक, प्राकृतिक त्वचा और सिनेमाई रोशनी वाली हो और 4K की क्वालिटी में हो।

2. गणपति पंडाल वाला लुक

प्रॉम्प्ट- मेरी अपलोड की गई तस्वीर को गणेश चतुर्थी के भव्य पंडाल के दृश्य में बदलें। मेरा चेहरा, पहचान और चेहरे के प्राकृतिक फीचर्स बिल्कुल न बदलें। मुझे एक खूबसूरती से सजे हुए गणपति पंडाल में खड़ा दिखाएं। पीछे भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा, रंग-बिरंगे फूल, पारंपरिक सजावट, दीये और गर्म रोशनी दिखाई दे। तस्वीर बिल्कुल नेचुरल और असली लगे। सिनेमाई गहराई, सुंदर रोशनी, साफ बैकग्राउंड और 4K वाली क्वालिटी रखें।

3. भव्य गणपति उत्सव वाला लुक

प्रॉम्प्ट- मेरी अपलोड की गई तस्वीर से गणेश चतुर्थी के भव्य और भक्तिमय उत्सव की तस्वीर बनाएं। मेरा चेहरा और मेरी पहचान बिल्कुल न बदलें। मेरे पास भगवान गणेश की भव्य और सुंदर प्रतिमा हो, जिसके चारों ओर फूलों और सुनहरी सजावट से शानदार सजावट की गई हो। बैकग्राउंड में गणपति उत्सव का माहौल और श्रद्धालु दिखाई दें। तस्वीर में भक्ति और उत्सव दोनों का भाव नजर आए। फोटो बिल्कुल नेचुरल और हाई क्वालिटी वाली हो।

4. पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक

प्रॉम्प्ट- मेरी अपलोड की गई तस्वीर को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन गणेश चतुर्थी समारोह की तस्वीर में बदलें। मेरा चेहरा, पहचान और चेहरे के फीचर्स बिल्कुल वैसे ही रखें। मुझे पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पोशाक और सुंदर पारंपरिक आभूषण पहनाएं। मेरे पीछे भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा, गेंदे के फूल, फूलों की माला, तोरण, दीये और सुनहरी रोशनी दिखाई दे। पूरा वातावरण पारंपरिक, वास्तविक और उत्सव से भरा हुआ लगे। फोटो हाई क्वालिटी में बना दो।

5. घर में गणपति बप्पा का स्वागत

प्रॉम्प्ट- मेरी अपलोड की गई तस्वीर को घर में गणपति बप्पा के स्वागत के खूबसूरत दृश्य में बदलें। मेरा मूल चेहरा, भाव और पहचान बिल्कुल न बदलें। मुझे घर में भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा के सामने पूजा करते या उनका स्वागत करते हुए दिखाएं। आसपास फूलों की माला, सुंदर रंगोली, जलते हुए दीये, मोदक और गर्म सुनहरी रोशनी दिखाई दे। पूरा माहौल पारंपरिक, शांत, भक्तिमय और खुशियों से भरा हुआ हो। तस्वीर बिल्कुल वास्तविक, प्राकृतिक और सिनेमाई लगे और 4K क्वालिटी में हो।

6. सोशल मीडिया के लिए ट्रेंडी गणपति फोटो

प्रॉम्प्ट- मेरी अपलोड की गई तस्वीर से गणेश चतुर्थी की एक बेहद खूबसूरत और सोशल मीडिया के लिए आकर्षक तस्वीर बनाएं। मेरा चेहरा, चेहरे के फीचर्स और मेरी पहचान बिल्कुल वैसी ही रखें। मुझे एक शानदार भारतीय उत्सव वाले वातावरण में दिखाएं। मेरे पास कलात्मक और सुंदर भगवान गणेश की प्रतिमा हो। आसपास गेंदे के फूल, खूबसूरत दीये, सुनहरी रोशनी और हल्का धुंधला बैकग्राउंड दिखाई दे। तस्वीर स्टाइलिश, भक्तिमय, प्रीमियम और बिल्कुल वास्तविक लगे। सिनेमाई रोशनी, स्पष्ट विवरण, प्राकृतिक त्वचा और 4K गुणवत्ता रखें। तस्वीर का आकार इंस्टाग्राम के लिए मुताबित 9:16 हो।

7. गणपति के साथ भक्तिमय फोटो

प्रॉम्प्ट- मेरी दी हुई फोटो को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करें और मेरा चेहरा, पहचान, हेयरस्टाइल और नेचुरल लुक बिल्कुल वैसा ही रखें। मुझे दो सुंदर गणपति बप्पा की मूर्तियों के साथ खड़ा हुआ दिखाएं। दोनों गणपति बप्पा मेरे पास हों और फोटो बिल्कुल नैचुरल व रियलिस्टिक लगे, जैसे मोबाइल कैमरे से खींची गई हो। आसपास हल्की फूलों की सजावट हो, सॉफ्ट रोशनी हो और पूरा माहौल शांत, सुंदर और भक्तिमय दिखे। मेरे चेहरे और शरीर में कोई अनावश्यक बदलाव न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN