Home rss business hindi GMP पहुंचा 55 रुपये, आज से खुल गया है IPO, पुलिस की...

GMP पहुंचा 55 रुपये, आज से खुल गया है IPO, पुलिस की वर्दी भी बनाती है कंपनी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज 4 सितंबर से Qualiance International IPO का खुल गया है। निवेशकों के पास इस हफ्ते आज और अगले सप्ताह दो दिन दांव लगाने का मौका मिलेगा। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बता दें, आईपीओ 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा।

कितना है प्राइस बैंड (Qualiance International IPO Price band)

Qualiance International IPO का प्राइस बैंड 120 रुपये से 127 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी निवेशक को कम से कम 2400 शेयरों को खरीदना होगा। जिसकी वजह से उन्हें 254000 रुपये का मिनिमम इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग एनएसई में होगी।

क्या है साइज

इस आईपीओ का साइज 45.11 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 45.11 लाख करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। बता दें, मौजूदा निवशक आईपीओ के जरिए शेयरों की बिक्री नहीं करने जा रहे हैं।

कितना है जीएमपी? (Qualiance International IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज शुक्रवार को 55 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि आईपीओ की 43 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा करता है। इस आईपीओ यह आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति में है।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी। कंपनी सरकारी संस्थाओं और अन्य इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए कपड़े डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का काम करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मिलिट्री यूनिफॉर्म, टैक्टिकल आउटवियर, आल-वेदर आउटवियर, पुलिस यूनिफार्म आदि का उत्पादन करती है।

मौजूदा समय में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तमिलनाडु में है। जिसकी सालाना क्षमता 450000 गार्मेंट्स का उत्पादन करने की है। बता दें, कंपनी के पेरोल पर मौजूदा समय में 255 कर्मचारी हैं।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी की कुल आय 80.95 करोड़ रुपये थी। टैक्स भुगतान के बाद कुल प्रॉफिट 11.87 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले कंपनी को 4.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

तमिलनाडु में नए सेंटर की स्थापना के लिए कंपनी 38 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में उपयोग होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN