Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, 4000 डॉलर के पार...

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, 4000 डॉलर के पार दाम, घरेलू स्तर में डिमांड बढ़ी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: शुक्रवार को एक बार फिर से इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमतें 4000 डॉलर प्रति आउंस के ऊपर ही बनी रही। सोने की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है। अमेरिका में महंगाई के नए आंकड़ों ने ब्याज दरों में इजाफे की उम्मीदों को बल दिया है। सोने की कीमतों के लिए यह हफ्ता काफी उतार और चढ़ाव भरा रहा है। इस हफ्ते दाम नवंबर के बाद सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गए थे। लेकिन वहां से एक बार फिर से कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

इससे पहले गुरुवार को देश में गोल्ड का रेट 140543 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। मार्च 2027 के बाद इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड इस स्तर पर ट्रेड किए थे।

चार हफ्तों से गिर रहा है दाम

शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में स्पॉट गोल्ड का रेट 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। हालांकि, इसके बाद भी लगातार 4 हफ्ते से सोने की कीमतों में गिरावट ही देखने को मिल रही है। अगस्त 2023 के बाद यह पहला मौका है जब सोने के दाम लगातार 4 हफ्ते से नीचे आए हों। बता दें, शुक्रवार को शुरुआती दौर में कीमतें लगातार घट रही थी।

गोल्ड की प्रीमियम ट्रेडिंग शुरू

डेढ़ महीने के अंतराल के बाद फिर से गोल्ड की प्रीमियम ट्रेडिंग देश में शुरू हुई है। इसके पीछे की वजह कीमतों में गिरावट है। जिसके बाद खरीदारों के बीच सोने की मांग में इजाफा हुआ है। इसके विपरीत चीन में अभी मांग कमजोर ही है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते डीलर्स ने सरकारी कीमतों पर 6 डॉलर प्रीमियम कोट किया है। इसमें 15 प्रतिशत और 3 प्रतिशत ड्यूटी शामिल है।

गोल्ड के मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में गिरावट की वजह से डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, रिटेल खरीदार अब भी बडी डील से बच रहे हैं। इसके अलावा रुपया का मजूबत होना भी घरेलू स्तर पर गोल्ड की डिमांड में इजाफे की वजह है। बता दें, गुरुवार को रुपया 0.3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 94.3950 डॉलर पर था। शुक्रवार को घरेलू बाजार में महुर्रम की छुट्टी थी।

क्यों हुआ इतना सस्ता

गोल्ड की कीमतों पर इस समय दोतरफा दबाव है। यूएस डॉलर की कीमतों में इजाफा और फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ने की संभावना से गोल्ड मार्केट को कमजोर कर दिया है। बता दें, अधिक ब्याज दर होने की स्थिति गोल्ड के मार्केट पर दबाव रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN