Home rss business hindi Gold Price Today: सोने का रेट जाएगा 3 लाख रुपये के पार?...

Gold Price Today: सोने का रेट जाएगा 3 लाख रुपये के पार? एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कारण भी बताया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: क्या आने वाले समय में गोल्ड का रेट 3 लाख रुपये के स्तर को छू लेगा? इस साल भले ही गोल्ड रिटर्न लगभग फ्लैट रहा हो इसके बाद भी सोने का रेट घरेलू बाजार में 1.50 लाख रुपये से अधिक के पार बना हुआ है। मौजूदा समय में गोल्ड 142000 रुपये से 135000 रुपये तक के स्तर पर एक मजबूत आधार बना रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार भारत में सोने की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके पीछे की वजह त्योहारों का लम्बा सीजन शुरू होना है। ऐसे में घरेलू बाजार में फिजिकल गोल्ड की डिमांड बढ़ सकती है। बता दें, दिवाली के समाप्त होते ही शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसका भी असर गोल्ड पर दिख सकता है।

इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म जेफिरिज से जुड़े एक्सपर्ट क्रिस वुड गोल्ड लेकर काफी बुलिश हैं। उनका मानना है कि लॉन्ग टर्म में सोने का दाम 10,000 डॉलर प्रति आउंस के स्तर तक पहुंच सकता है।

एक्सपर्ट्स ने क्या दी है दलील (Gold Price Outlook)

क्रिस वुड कहते हैं, ‘गोल्ड का रेट लॉन्ग टर्म में 10,000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है। इसके पीछे की वजह अमेरिका और जापान की वित्तीय स्थितियों पर दबाव होना है।’ वो आगे कहते हैं अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से यूएस कर्ज संकट और बड़ा हो सकता है। इससे रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी प्रशासन को कैप भी लगाना पड़ सकता है। अगर ऐसी कोई स्थिति बनी तो यूएस डॉलर कमजोर होगा। जिससे दुनिया भर में सोने का रेट बढ़ जाएगा।

क्रिस कहते हैं कि ऐसे वातावरण में सोने का रेट 10,000 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। बता दें, अगर इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट 10,000 डॉलर तक पहुंचता है तो घरेलू मार्केट में दाम 3 लाख रुपये के पार चला जाएगा। आज 1 डॉलर की कीमत 96 रुपये के लगभग है। इसका मतलब हुआ इंटरनेशनल मार्केट में 960000 रुपये प्रति आउंस रेट पहुंच जाएगा। जोकि घरेलू बाजार में 338630 रुपये के आस-पास आएगा।

गोल्ड के लिए बीता साल शानदार रहा था। तब कीमतों में 60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। हालांकि, अमेरिका-ईरान और इजरायल युद्ध ने गोल्ड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। और कीमतें रिकॉर्ड हाई की तुलना में काफी नीचे आ गईं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड के मार्केट में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN