Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Rate Today, 4 November: धनतेरस और दिवाली से पहले सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है
- सोना अपने पीक से करीबन 57,000 रुपये नीचे आ चुका है
Gold Rate Today, 4 November: धनतेरस और दिवाली से पहले सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। सोना अपने पीक से करीबन 57,000 रुपये नीचे आ चुका है। हालांकि, सुबह की गिरावट के बाद सोने का के दाम में तेजी रही। शाम में सोने का भाव 3190 रुपये की तेजी के साथ 1.43 लाख रुपये पर कारोबार करता नजर आया। ये 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट है। यहां जानिये कैसे रहा देश के बड़े शहरों में सोने का भाव।
घरेलू बाजार में बुधवार 4 नवंबर को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई। बुलियन डॉट कॉम के मुताबिक सुबह सोने का भाव 100 रुपये यानी 0.07 फीसदी टूटकर 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था लेकिन बाद में कारोबार में तेजी रही। आज सोने का दाम 1.43 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है।
धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इन त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन दिनों बाजार में सोने के गहनों, सिक्कों और बिस्कुट की मांग बढ़ जाती है। इसका असर भी कीमतों पर नजर आता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से सोने को सपोर्ट मिला। इसके अलावा निवेशक अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों और इस सप्ताह आने वाले नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर गोल्ड फ्यूचर 0.16 फीसदी बढ़कर 3,946.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी बाजार को प्रभावित कर रही है। अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो सोने जैसी संपत्तियों पर दबाव आ सकता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को नियमित ब्याज नहीं मिलता।
धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले अपने शहर के रेट जानना जरूरी है। 4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।
दिल्ली में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,683 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,583 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,483 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,820 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,013 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,39,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,646 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,022 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,31,187 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
बाजार में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के अलग-अलग भाव होते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। 18 कैरेट सोने में अन्य मेटल की मात्रा अधिक होती है।
धनतेरस पर सोना खरीदते समय हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर चेक करें। साथ ही दुकानदार से मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी भी लें। ज्वेलरी की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क जुड़ सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




