Home rss business hindi Gold Rate Today: मंगलवार को सोना हुआ सस्ता, जानिये यूपी-बिहार में क्या...

Gold Rate Today: मंगलवार को सोना हुआ सस्ता, जानिये यूपी-बिहार में क्या रहा रेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर मंगलवार 29 सितंबर को भी जारी रहा
  • घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर मंगलवार 29 सितंबर को भी जारी रहा। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। सुबह के समय ये गिरावट अधिक थी लेकिन बाद इसमें कमी आई। दिल्ली, मुबंई, जयपुर लखनऊ, पटना जैसे शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में इस गिरावट के पीछे ईरान-अमेरिका तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदे अहम कारण रही।

सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर का सोना वायदा 1,46,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4 दिसंबर की चांदी वायदा कीमत 2,27,390 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत करीब 4,125 डॉलर प्रति औंस रही और पिछले कारोबार में इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आई थी।

शहरों में आज सोने का क्या भाव है?

मुंबई में सोने का भाव — 29 सितंबर

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,34,979 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में सोने का भाव — 29 सितंबर

24 कैरेट सोने का भाव — 1,46,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,34,741 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव — 29 सितंबर

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,080 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव — 29 सितंबर

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,015 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव — 29 सितंबर

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,227 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव — 29 सितंबर

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,401 रुपये प्रति 10 ग्राम

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में) 24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में)
दिल्ली 1,34,460 1,46,790
लखनऊ 1,34,100 1,47,300
कानपुर 1,34,100 1,47,300
पटना 1,34,260 1,46,960
जयपुर 1,34,269 1,46,980
भोपाल 1,34,300 1,47,230
मुंबई 1,34,900 1,47,110
चंडीगढ़ 1,34,360 1,47,230
सूरत 1,34,890 1,47,210

चांदी कितने रुपये किलो मिल रही है?

29 सितंबर को चांदी का भाव भी दबाव में रहा। मुंबई में 999 शुद्धता वाली चांदी 2,25,870 रुपये प्रति किलो, दिल्ली में 2,25,490 रुपये, बेंगलुरु में 2,26,050 रुपये, कोलकाता में 2,27,850 रुपये, हैदराबाद में 2,26,190 रुपये और चेन्नई में 2,26,490 रुपये प्रति किलो रही।

सोने-चांदी में गिरावट क्यों आई?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ाई है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदली हैं। आम तौर पर ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना बढ़ने पर बिना ब्याज देने वाली एसेट के तौर पर सोने पर दबाव पड़ सकता है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से भी मेटल कीमतों पर असर पड़ा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN