Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Price Today: सोने के भाव में आज तेजी आई है
- एक ही दिन में सोने का दाम 1,180 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है
- दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में सोने का दाम 1,50,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है
Gold Price Today: सोने के भाव में आज तेजी आई है। एक ही दिन में सोने का दाम 1,180 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में सोने का दाम 1,50,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सोने की कीमतों को कुछ सहारा दिया है।
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत लगभग स्थिर रही। मंगलवार दोपहर 2:25 बजे EDT पर स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 4,133.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट रही और यह 4,161.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
ईरान को लेकर बढ़ा तनाव
सोने की कीमतों पर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भी असर है। है। बाजार में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर आमतौर पर निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं। हालांकि, मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी ने फिलहाल सोने की कीमतों पर दबाव बनाया हुआ है। यही कारण है कि हाल फिलहाल में सोने का दाम एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। सोने का दाम 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में कारोबार कर रहा है।
MCX पर भी सोना-चांदी नरम
घरेलू वायदा बाजार में भी मंगलवार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। MCX पर 6 अक्टूबर को सोना करीब 0.05 फीसदी गिरकर 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, MCX सिल्वर फ्यूचर्स करीब 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 2,25,700 रुपये प्रति किलो पर था।
देश के बड़े शहरों में आज सोने का क्या भाव है?
मुंबई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 150,310 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,784 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,784 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,830 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,00 रुपये प्रति 10 ग्राम
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में) | 24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,37,000 | 1,50,100 |
| लखनऊ | 1,37,784 | 1,50,430 |
| कानपुर | 1,37,784 | 1,50,430 |
| पटना | 1,37,784 | 1,50,310 |
| जयपुर | 1,37,757 | 1,50,280 |
| भोपाल | 1,37,780 | 1,50,300 |
| मुंबई | 1,37,590 | 1,49,500 |
| चंडीगढ़ | 1,37,000 | 1,50,300 |
| सूरत | 1,37,200 | 1,50,250 |
सोने-चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया?
पिछले साल सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। इसकी कीमत में अब तक 75 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 2023-24 में करीब 78,600 रुपये प्रति किलो के स्तर से बढ़कर चांदी अक्टूबर 2026 में 2.40 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच चुकी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




