Home rss business hindi Gold Rate Today: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने में आई...

Gold Rate Today: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने में आई तेजी, जानिये रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार 15 अक्टूबर को तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली
  • घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1640 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार 15 अक्टूबर को तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1640 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,220 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,34,952 लाख रुपये पर आ गया है। हालांकि, अलग-अलग शहरों के रिटेल बाजार में सोने चांदी की कीमतों में अंतर है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, कोलकाता समेत बड़े शहरों में आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 0.64 फीसदी बढ़कर 4,138.34 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 0.37 फीसदी चढ़कर 55.944 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को सोने में 1.11 फीसदी और चांदी में 6.29 फीसदी की भारी गिरावट आई थी। ऐसे में निवेशकों की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं को सहारा मिला।

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़े रहे। सितंबर में अमेरिकी महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 3.7 फीसदी पहुंच गई, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लंबे पीरियड का टारगेट 2 फीसदी है। इससे बाजार में आशंका बढ़ी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को ऊंचा रख सकता है या आगे और बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने और चांदी जैसे निवेश पर नियमित ब्याज नहीं देने वाले एसेट की मांग पर असर होता है।

हालांकि, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्पों की ओर रुख किया। S&P 500 इंडेक्स 1.1 फीसदी और Nasdaq करीब 1.9 फीसदी गिर गया। इस दौरान अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में शुरुआती तेजी के बाद नरमी आई। बॉन्ड यील्ड और डॉलर कमजोर होने से सोने को समर्थन मिला, क्योंकि इससे निवेशकों के लिए सोना रखने की अवसर लागत (Opportunity Cost) कम हो सकती है। बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से भी सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग मजबूत हुई।

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI), खुदरा बिक्री के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अगले ब्याज दर संबंधी फैसले पर है। फेडरल रिजर्व की बैठक 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होनी है।

इसके अलावा डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगी। अगर ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख बना रहता है, तो कीमतों पर दबाव आ सकता है, जबकि डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी से दोनों मेटल को आगे भी सहारा मिल सकता है।

दिल्ली में सोने ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,220 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,34,950 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,330 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,260 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,080 रुपये प्रति 10 ग्राम

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में) 24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 ग्राम-रुपये में)
दिल्ली 1,34,950 1,47,220
लखनऊ 1,35,330 1,47,600
कानपुर 1,35,330 1,47,480
पटना 1,35,190 1,47,480
जयपुर 1,35,140 1,47,290
भोपाल 1,35,370 1,47,590
मुंबई 1,35,260 1,47,560
चंडीगढ़ 1,35,620 1,47,270
सूरत 1,35,240 1,47,400

SOURCE : LIVE HINDUSTAN