Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Rate Today: देश मे नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है
- नवरात्रि सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है
- देश के घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है
Gold Rate Today: देश मे नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है। नवरात्रि सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमतों 1700 रुपये तक कम हुए। 24 कैरेट सोने का भाव 1.50 लाख रुपये के नीचे आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1.36 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
सोना-चांदी क्यों हुआ सस्ता?
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की कार्रवाई में अमेरिका के शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। यमन में हूतियों के हमले के बाद यह बयान आया है। इससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता पैदा होने की आशंका है।
वहीं, चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर में करीब 23 टन सोना खरीदा। यह लगभग तीन साल में उसकी सबसे बड़ी मंथली खरीद बताई गई है। इन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
MCX पर भी फिसले सोने-चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह बजे सोने का वायदा भाव 0.41 फीसदी गिरकर 1,51,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 2,25,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 149,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 149,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,520 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,660 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,330 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,233 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,343 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,527 रुपये प्रति 10 ग्राम
गहने खरीदने से पहले जान लें ये बात
सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता जरूर देखें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भावों में ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स शामिल हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए दुकान पर अंतिम कीमत अलग हो सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




