Home rss business hindi Gold Silver Price: सोने और चांदी का दाम क्या अब नहीं होगा...

Gold Silver Price: सोने और चांदी का दाम क्या अब नहीं होगा कम? खरीदने को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Silver Price Outlook: इस साल सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है
  • मौजूदा परिस्थिति अब भी गोल्ड के मार्केट के लिए अच्छी नहीं है

Gold Silver Price Outlook: भारी गिरावट के बाद पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या इस समय दांव गोल्ड पर दांव लगाना सही रहेगा या नहीं? क्या आने वाले समय में और गिरावट तो नहीं देखने को मिलेगी?

क्या करें निवेशक

गोल्ड मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार भले ही गोल्ड और सिल्वर का रेट अपने उच्चतम स्तर से काफी गिर गया हो लेकिन सोने और चांदी की कीमतें अभी अपने न्यूनतम स्तर तक नहीं पहुंची हैं। गिरावट के दौरान कुछ खरीदारी देखने को मिली। लेकिन यह कहना सही नहीं रहेगा कि गोल्ड ने अपने न्यूनतम स्तर को फिलहाल छू लिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस समय गोल्ड खरीदने की सलाह नहीं दी जा सकती है। इसके पीछे की वजह यूएस फेडरिजर्व को लेकर जताई जा रही आशंका और मजबूत होता डॉलर है। इसके अलावा बढ़ता डिविडेंड यील्ड भी गोल्ड के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है।

29% तक गिर चुका है गोल्ड का रेट

इस साल MCX पर गोल्ड का रेट 176306 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहां से सोने का दाम 50473 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। वहीं, चांदी की कीमतों में इस साल 60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। सिल्वर का रेट एमसीएक्स पर 3.84 लाख रुपये से लुढ़ककर 2.30 लाख रुपये के स्तर तक आ गया है।

डॉलर में गोल्ड और सिल्वर का रेट और गिरा है। डॉलर के हिसाब से देखें तो 2026 में सोने का दाम 34 प्रतिशत घट चुका है। इंटरनेशनल मार्केट में रेट 5602 डॉलर प्रति आउंस से 34 प्रतिशत सस्ता हो गया है। वहीं, सिल्वर का रेट 64 प्रतिशत लुढ़क गया है।

किस वजह से गोल्ड पर बढ़ा दबाव

अमेरिका-ईरान युद्ध ने सबसे पहले गोल्ड की रफ्तार को कम किया। फिर बढ़ती तेल की कीमते, महंगाई और अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफे ने गोल्ड मार्केट पर दबाव बढ़ा दिया है।

आने वाले समय में गोल्ड की राह आसान नहीं रहने वाली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक बार फिर से अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। बता दें, फेड रिजर्व का ही दबाव है जिसकी वजह से गोल्ड के दाम लगातार कम हुए हैं। इस महीने कच्चे तेल का रेट 20 प्रतिशत गिर चुका है। इसके बाद भी सोने की कीमतों में बहुत अधिक तेजी नहीं देखने को मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN