Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी का दाम भी...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी का दाम भी फिर गिरा, क्यों लगातार घट रहा रेट?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज बुधवार को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज 143890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को सोने का दाम 144788 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तब से अबतक कीमतों में 898 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

23 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट (Gold Price Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी दाम के अनुसार आज 23 कैरेट गोल्ड का दाम 143314 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 131803 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 107918 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 84176 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट (Silver Price Today)

कल के मुकाबले आज बुधवार को सिल्वर का रेट 546 रुपये प्रति किलोग्राम ही नीचे आया है। कल यानी मंगलवार को सिल्वर का रेट 227235 रुपये प्रति किलोग्राम था। आज बुधवार को यह घटकर 226689 रुपये के स्तर पर आ गया। बता दें, कीमतों में इस गिरावट के पीछे की वजह डॉलर इंडेक्स का लगातार दाम बढ़ना है।

क्यों मजबूत हो रहा है डॉलर इंडेक्स

कल मंगलवार को लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ डॉलर इंडेक्स 101.15 के स्तर पर पहुंच गया, जो मई, 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कारोबारी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें और बढ़ाने की संभावना को ध्यान में रख रहे हैं।

एक्सपर्ट्स सोने और चांदी का लेकर क्या कह रहे हैं?

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा, ‘सोमवार को कीमती धातुओं में थोड़ी बढ़त देखी गई थी क्योंकि अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति का असर कच्चे तेल पर पड़ा था, लेकिन यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई क्योंकि ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें फिर से हावी हो गईं।’

मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की चिंताओं के कारण जिंसों पर दबाव है, इसलिए हाजिर सोने की कीमत लगभग दो प्रतिशत टूटकर 4,120 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई।’

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी को खरीदने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN