Source :- LIVE HINDUSTAN
Google फिटनेस और हेल्थ से जुड़े अपने प्रोडक्ट्स को लगातार लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी एक नए फिटनेस ट्रैकर पर काम करती नजर आ रही है, जिसका नाम Fitbit Edge बताया जा रहा है। इस बैंड की तस्वीरें और कई अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हुई हैं। खास बात यह है कि Fitbit Edge को सिर्फ एक नार्मल फिटनेस बैंड के तौर पर नहीं देखा जा रहा। इसमें छोटी स्क्रीन के साथ GPS, Notifications और कुछ स्मार्ट ऐप्स का सपोर्ट भी मिल सकता है। एंड्रायड हैडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक Fitbit Edge में 7 दिन तक की बैटरी, बिल्ट-इन GPS और अल्टीमीटर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा Google Maps, Media और Music Controls और Find My Phone जैसे ऑप्शन भी मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस Android के साथ-साथ iPhone यानी iOS के साथ भी काम कर सकता है।
Fitbit Edge को Google अपने मौजूदा Fitbit Air और Pixel Watch के बीच की कैटेगरी में रख सकता है। यानी यह उन लोगों के लिए हो सकता है जिन्हें स्मार्टवॉच जितने ज्यादा फीचर्स नहीं चाहिए, लेकिन नार्मल फिटनेस बैंड से ज्यादा स्मार्ट डिवाइस चाहिए। इसकी कीमत भी इसी हिसाब से रखे जाने की उम्मीद है।
Fitbit Edge की तस्वीरें हुईं लीक
Fitbit Edge की तस्वीरें सामने आने के बाद इसके डिजाइन की पहली झलक मिली है। लीक तस्वीरों में डिवाइस का डिजाइन Fitbit Charge सीरीज से मिलता-जुलता दिखाई देता है। हालांकि इसमें स्क्रीन को पहले के Fitbit ट्रैकर्स की तुलना में ज्यादा जगह दी गई है।
स्क्रीन लंबी और घुमावदार किनारों वाली नजर आती है। इसमें समय और तारीख के अलावा हार्ट रेट, स्टेप काउंट और वर्कआउट शुरू करने जैसे ऑप्शन दिखाए जा सकते हैं। पीछे की तरफ हेल्थ सेंसर का सेटअप दिखाई देता है। डिवाइस के दोनों किनारों पर मेटल स्ट्रिप्स भी दिखाई देती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इनका इस्तेमाल ECG रीडिंग के लिए किया जा सकता है, हालांकि Google ने अभी इसको ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।
7 दिन तक चल सकती है बैटरी
Fitbit Edge की सबसे खास खूबियों में इसकी बैटरी शामिल हो सकती है। लीक जानकारी के अनुसार इसकी बैटरी 7 दिन तक चल सकती है। अगर यह दावा सही साबित होता है तो रोज-रोज चार्ज करने की परेशानी काफी कम हो सकती है। लंबी बैटरी का फायदा यह भी है कि यूजर इसे रात में भी पहनकर रख सकता है और बार-बार चार्ज करने के लिए उतारना नहीं पड़ेगा।
GPS और Altimeter भी मिलेगा
Fitbit Edge में बिल्ट-इन GPS दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसका मतलब है कि आउटडोर वॉक, रनिंग या दूसरी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए हर बार फोन साथ रखने की जरूरत कम हो सकती है। इसके अलावा डिवाइस में Altimeter भी दिया जा सकता है। यह ऊंचाई में होने वाले बदलाव को ट्रैक करने में मदद करता है। पहाड़ों पर ट्रैकिंग, सीढ़ियां चढ़ने या अलग-अलग ऊंचाई वाली जगहों पर एक्टिविटी करने वाले यूजर्स के लिए यह उपयोगी फीचर हो सकता है।
Google Maps और Music Controls का सपोर्ट
Fitbit Edge की सबसे दिलचस्प बात इसमें मिलने वाले कुछ स्मार्ट फीचर्स हो सकते हैं। लीक के मुताबिक डिवाइस में Google Maps, Media and Music Controls और Find My Phone जैसे फीचर्स शामिल होंगे। ध्यान दें कि ये सभी फीचर्स लीक/रिपोर्ट्स के आधार पर हैं।
Android और iPhone दोनों के साथ करेगा काम
Google Fitbit Edge को सिर्फ Android फोन तक सीमित रखने के बजाय Android और iOS दोनों के साथ पेश कर सकता है। लीक स्पेसिफिकेशन में दोनों प्लेटफॉर्म का सपोर्ट बताया गया है। लीक तस्वीरों में Fitbit Edge को तीन कलर ऑप्शन में देखा गया है। इनमें Obsidian, Olive और Canyon जैसे रंग शामिल बताए जा रहे हैं। ये रंग Google के Pixel 11 Pro सीरीज में इस्तेमाल किए गए रंगों से मिलते-जुलते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




