Home - Google Pixel 11 सीरीज खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, भारत में इस...

Google Pixel 11 सीरीज खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, भारत में इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग, जानें कब से कर सकेंगे ऑर्डर

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Pixel 11 सीरीज की भारत में प्री-ऑर्डर डेट कन्फर्म हो गई है। जानें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold की लॉन्च डेट, बुकिंग कब शुरू होगी, संभावित कीमत और सभी जरूरी डिटेल।

Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी पहले ही 12 अगस्त को होने वाले Made by Google 2026 इवेंट की पुष्टि कर चुकी है और अब भारत में इसकी प्री-बुकिंग को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज की प्री-ऑर्डर बुकिंग लॉन्च वाले दिन यानी 12 अगस्त से ही शुरू होगी। Google इस बार Pixel 11 के साथ Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold भी लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने भले ही सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स से फोन के डिजाइन, स्टोरेज, कीमत और AI फीचर्स को लेकर काफी जानकारी मिल चुकी है।

12 अगस्त से शुरू होगी प्री-ऑर्डर बुकिंग

रिपोर्ट के अनुसार, Google 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में Pixel 11 सीरीज लॉन्च करेगा। इसी दिन भारत समेत कई देशों में प्री-ऑर्डर भी शुरू होने की उम्मीद है। डिवाइस की शिपिंग और ओपन सेल 20 अगस्त के आसपास शुरू हो सकती है।

भारत में आएंगे Pixel 11 सीरीज के ये मॉडल

इस बार Google चार स्मार्टफोन पेश कर सकता है।

Google Pixel 11

2. Google Pixel 11 Pro

3. Google Pixel 11 Pro XL

4. Google Pixel 11 Pro Fold

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सभी मॉडल 256GB स्टोरेज से शुरू हो सकते हैं और कुछ मॉडल में 1TB तक का ऑप्शन भी मिल सकता है।

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत

Google ने भारत में इनकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन Pixel 11 लाइनअप के सभी वैरिएंट्स की कीमत Pixel 10 सीरीज से ज़्यादा हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रहने वाली है। Pixel 11 के 256GB वेरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत करीब 79,990 रुपए हो सकती है। वहीं, Pixel 11 Pro (256GB) की कीमत लगभग 1,37,000 रुपए रहने की उम्मीद है। टॉप मॉडल Pixel 11 Pro XL (256GB) करीब 1,65,000 रुपए में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत €1,999 (करीब 1.9 लाख रुपये) हो सकती है।

Google Pixel 11 सीरीज के फीचर्स (लीक)

Google Pixel 11 सीरीज में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो पहले के मुकाबले बेहतर AI परफॉर्मेंस, तेज प्रोसेसिंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी ऑफर करेगा। कैमरा सेक्शन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 सीरीज में AI Video Editing, बेहतर Night Sight, Super Res Zoom, Magic Editor के नए टूल्स, AI Photo Enhancement और Generative AI फीचर्स दिए जा सकते हैं। Google इस बार फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने पर काम कर रहा है। Pro मॉडल्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और बेहतर सेंसर मिलने की भी चर्चा है।

डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 11 सीरीज में 120Hz OLED LTPO डिस्प्ले है। वहीं, बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए नए Tensor G6 चिप के साथ बेहतर ऑप्टिमाइजेशन मिलने की उम्मीद है। फोन में फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, IP68 रेटिंग, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN