Home BUSINESS NEWS HINDI GST Collection: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, इम्पोर्ट...

GST Collection: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, इम्पोर्ट का बड़ा योगदान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

GST Collection In July 2026: सरकार ने जुलाई के जीएसटी कलेक्शन का डाटा रिलीज कर दिया है। जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई के महीने में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन 15.40 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले महीने कुल 2.11 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ था। घरेलू लेनेदेन और इंपोर्ट से अधिक टैक्स कलेक्शन होने की वजह से जीएसटी कलेक्शन में इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष जुलाई में सकल जीएसटी संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपये रहा था। वहीं, जून 2026 में यह लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये था।

बता दें, सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी साझा किया है।

इंपोर्ट का योगदान अधिक

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में कुल जीएसटी संग्रह 2,11,205 करोड़ रुपये रहा। बता दें, इंपोर्ट से होने वाले जीएसटी संग्रह में सालाना आधार पर 28.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जुलाई के महीने में यह कुल 66511 करोड़ रुपये रहा है।

CGST और SGST कितना रहा है?

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के दौरान केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से 39,835 करोड़ रुपये, राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) से 47,881 करोड़ रुपये और एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) से 1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह हुआ। कुल कर वापसी यानी रिफंड इस दौरान 13.1 प्रतिशत बढ़कर 29,968 करोड़ रुपये रहा। कर वापसी समायोजित करने के बाद नेट जीएसटी रेवन्यू 1.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। पिछले साल की तुलना में इसमें 15.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN