Home मनोरंजन समाचार Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 19: करोड़ों छाप रही...

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 19: करोड़ों छाप रही ‘कॉकटेल 2’, वरुण की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निकला दम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/Hai_Jawani_Toh_Ishq_Hona_Hai_cocktel_1782261921409_1782261926357_09a3b314-c796-4b01-a510-8066bed13c42.jpg

डेविड की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर रही है। बता दें कि डेविड हमेशा से ही अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को थिएटर में रिलीज हुई है। इस मल्टीस्टारर मूवी के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। इन दिनों वरुण अपनी लव ट्रायंगल मूवी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को कॉमेडी किंग डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर रही है। बता दें कि डेविड हमेशा से ही अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। वहीं, अब इसकी कामई की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

वरुण की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निकला दम

वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। हालांकि, अब डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई हल्की होती नजर आ रही है। वरुण के सामने शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’, राम चरण की ‘पेड्डी’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में फिल्म के लिए तगड़ा मुकाबला बना हुआ है। इसे बावजूद ये फिल्म पूरा जोर लगा रही है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके मंगलवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन 0.15 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 50.87 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन

वीक 1 37.70 करोड़ रुपये
वीक 2 11.70 करोड़ रुपये
डे 15 0.40 लाख रुपये
डे 16 0.35 लाख रुपये
डे 17 0.45 लाख रुपये
डे 18 0.12 लाख रुपये
डे 19 0.15 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 50.87 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ से सामना हुआ है। वहीं, इसके सामने शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में

‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। उन्होंने मूवी में अच्छा काम किया है। फरहाद सामजी (राइटर) के कुछ डायलॉग काफी मजेदार रहे, जिसे वरुण ने अपनी कॉमिक पंच लाइन से फिल्म को और भी शानदार बना दिया। वहीं, मृणाल ठाकुर का काम ठीक है, पूजा हेगड़े ने अच्छा काम किया है। फिल्म में मनीष पॉल ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में जान डाली है। हमेशा की तरह जिमी शेरगिल ने बढ़िया काम किया है। वहीं, राकेश बेद भी शानदार नजर आए। मौनी रॉय, चंकी पांडे और आयशा रजा मिश्रा का काम काफी बढ़िया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN