Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/hj_1789146759052_73064f41-9506-4e5d-9694-fae98f242b35_1789146764280_fb5ffa6b-cc88-4e3b-9820-845ef53b5954_0ea860b4-e98f-4b01-b335-8fede948906c_da98a21c-98b7-4022-bb5e-4e000665dc20.jpgहैवान फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए इसकी रिपोर्ट आ गई है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। इस मूवी को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। अब हैवान के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ हई है तो जानें पहले दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की है।
कितने करोड़ कमाए हैवान ने पहले दिन
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक हैवान ने पहले दिन 2.90 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में नेट 2.90 करोड़ कमाए और ग्रॉस मूवी ने 3.42 करोड़ की कमाई की है।
अक्षय की ओपनिंग डे पर दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म
इस कलेक्शन के साथ हैवान अक्षय के करियर की दूसरी सबसे कम कमाई वाली फिल्म बन गई है। अब तक की सबसे कम ओपनिंग फिल्म सरफिरा थी और अब दूसरे नंबर पर हैवान है।
हैवान है ओप्पम का रीमेक
हैवान के बारे में बता दें कि इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट करने के साथ इसे लिखा भी है। वहीं केवीएन प्रोडक्शन्स और थेस्पियन फिल्म्स से इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उनकी ही साल 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक है। ओप्पम में मोहनलाल और समुथिरकानी लीड रोल में थे।
वहीं हैवान में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर हैं। मोहनलाल ने इसमें कैमियो किया है।
प्रियदर्शन से जब दोनों फिल्मों के डिफ्रेंस को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा था, ‘मैं बदलाव के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। लोगों को इसे देखने दो और समझने दो।’
अक्षय को विलन बनाने पर बोले थे प्रियदर्शन
उन्होंने अक्षय को विलन के तौर पर कास्ट करने को लेकर कहा था, यही बस एक डिफ्रेंस है क्योंकि हर फिल्म को एक जैसा नहीं लगना चाहिए। मैंने फिर सोचा कि मैं अक्षय कुमार को अलग तरीके से यूज कर सकता हूं।
अक्षय और सैफ की साथ में फिल्में
बता दें कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और सैफ ने कई साल बाद साथ में काम किया है। दोनों इससे पहले टशन, आरजू, कीमत, तू चोर मैं सिपाही, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनारी फिल्म में काम कर चुके हैं। दोनों की कुछ फिल्में हिट रही हैं तो कुछ खास चली नहीं। अब देखते हैं कि वीकेंड पर फिल्म कुछ कमाल कर पाती है कि नहीं।
अक्षय इससे पहले फिल्म भूत बंगला में साथ काम कर चुके हैं। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
अक्षय की अपकमिंग फिल्म
अक्षय के पास अभी और भी कई फिल्में हैं जो रिलीज होने वाली हैं जिसमें गोलमाल 5 और हेरा फेरी 4 शामिल हैं। गोलमाल 5 में भी वह विलन बनने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े शामिल हैं।
वहीं हेरा फेरी 4 में वह सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




