Home - Harry Potter फैंस के लिए आया खास realme फोन, केवल 5000 लोग...

Harry Potter फैंस के लिए आया खास realme फोन, केवल 5000 लोग खरीद पाएंगे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Realme ने भारत में 62,999 रुपये में realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition लॉन्च किया है, जिसमें Hogwarts थीम वाला डिजाइन, कस्टम UI और लिमिटेड कलेक्टर बॉक्स मिलता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

स्मार्टफोन ब्रैंड realme ने भारत में realme 16 Pro 5G का Harry Potter Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Warner Bros. Discovery Global Consumer Products के साथ मिलकर तैयार किया है। स्पेशल एडिशन फोन की कीमत 62,999 रुपये रखी गई है और यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में आता है। फोन को Magic Brown कलर में पेश किया गया है और इसकी सेल Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी।

नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Harry Potter से इंस्पायर्ड डिजाइन है। रियर पैनल पर ब्राउन लेदर-जैसा फिनिश और Wizard’s Chess से इंस्पायर्ड Argyle पैटर्न दिया गया है। इसके बीच में Hogwarts Crest लगाया गया है, जबकि Harry Potter की ब्रांडिंग भी रियर पैनल पर दिखाई देती है। कैमरा मॉड्यूल को भी खास डिजाइन दिया गया है, जो Harry Potter के उल्लू Hedwig से इंस्पायर्ड है। कैमरा लेंस को Hedwig की आंखों जैसा लुक देने की कोशिश की गई है। मिड-फ्रेम पर ‘Welcome to Hogwarts’ की लेजर एंग्रेविंग भी मिलती है।

सॉफ्टवेयर में भी Harry Potter थीम

सिर्फ बाहर से ही नहीं, फोन के सॉफ्टवेयर में भी Harry Potter थीम देखने को मिलती है। इसमें Hogwarts से इंस्पायर्ड वॉलपेपर, कस्टम 3D आइकन और थीम मिलती है। उदाहरण के लिए Theme Store का आइकन Sorting Hat से प्रेरित है, जबकि Calculator ऐप के आइकन में Platform 9¾ का रेफरेंस दिया गया है। लॉक स्क्रीन और अन्य UI एलिमेंट्स में भी Harry Potter से जुड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

फोन के साथ मिलने वाला कलेक्टर पैकेज भी इस एडिशन का अहम हिस्सा है। realme ने Harry Potter के ट्रंक जैसा Hogwarts-themed gifting box तैयार किया है। यह बॉक्स केवल 5,000 यूनिट तक लिमिटेड है। इसमें Hogwarts acceptance letter, ट्रेन टिकट, Hogwarts Crests वाले bookmarks, character postcards, Hogwarts लोगो वाला फोन केस और फोन पिन जैसे कलेक्टिबल्स शामिल हैं।

ऐसा है Realme डिवाइस का हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो Harry Potter Edition में स्टैंडर्ड realme 16 Pro 5G की तरह ही 6.78 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 200MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। ये स्पेसिफिकेशन realme की आधिकारिक 16 Pro स्पेसिफिकेशन लिस्ट से भी मेल खाते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Harry Potter Edition में मुख्य हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यानी 62,999 रुपये की कीमत मुख्य रूप से स्पेशल डिजाइन, Harry Potter थीम, कस्टमाइज्ड UI और लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैकेज के लिए है। इसलिए यह फोन खास तौर पर Harry Potter के फैंस और कलेक्टर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN