Home LIFESTYLE NEWS HINDI Hartalika Teej पर चाहिए परफेक्ट मेकअप? पसीने और उमस में भी टिकाए...

Hartalika Teej पर चाहिए परफेक्ट मेकअप? पसीने और उमस में भी टिकाए रखने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हरतालिका तीज के खास दिन पर अगर आप मेकअप करने का सोच रही हैं, तो उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करें। आपको मेकअप करने के दौरान सिंपल 6 स्टेप्स अपनाने हैं।

हरतालिका तीज का खास त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा और इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। निर्जला व्रत के दिन अब ड्राई पार्टी महिलाएं करती हैं, जिसमें हंसना, गाना, नाचना होता है लेकिन खाना-पीना नहीं रहता। ऐसे में औरतों को भूख-प्यास की याद नहीं रहती। अगर आप भी हरतालिका पार्टी में शामिल होने वाली हैं या फिर व्रत के दिन मेकअप करती हैं, तो हम आपको लॉन्ग लास्टिंग मेकअप करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर आप बताए गए स्टेप्स को अपनाते हुए मेकअप करेंगी, तो उमस और पसीने में भी मेकअप बहेगा नहीं।

लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए 6 स्टेप्स-

मेकअप करना हर किसी को आता है और लोग आजकल अच्छे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार ज्यादा पसीने या उमस वाली गर्मी में मेकअप बहने लगता है। ऐसे में मेकअप पैची दिखता है, जिससे आपका पूरा फेस लुक खराब हो जाता है। अगर आपका भी मेकअप बहने लगता है, तो उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

1. मेकअप से पहले चेहरे को करें क्लीन

अक्सर हम चेहरे पर सीधे मेकअप अप्लाई करना शुरू कर देते हैं, जो सबसे गलत तरीका है। मेकअप करने से पहले हमेशा चेहरे को अच्छे से साफ करें। फेस वॉश लगाकर अच्छे से फेस क्लीन करें, उसे सूखने दें और फिर मेकअप अप्लाई करें। इससे चेहरे से ऑयल और पसीना हट जाएंगे।

2. आइस कंप्रेस से स्किन करें रेडी

अगर आपको पसीना ज्यादा आता है या स्किन ऑयली ज्यादा है, तो आइस कंप्रेस के जरिए अपने फेस को रेडी करें। बर्फ के टुकड़ों को लेकर सिकाई करें या फिर किसी बाउल में बर्फ के टुकड़ों को रख लें और उसमें फेस को 1-2 सेकंड के लिए 5 मिनट तक डुबोएं। आइस कंप्रेस से स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिससे ऑयल नहीं निकलता।

3. मॉइश्चराइजर लगाना है जरूरी

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन ऑयली हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं, इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और नमी भी मिलेगी। ज्यादा क्रीम या हैवी मॉइश्चराइजर लगाने से बचें।

4. मैटिफाइंग प्राइमर का करें इस्तेमाल

मैटिफाइंग प्राइमर ऐसा मेकअप प्राइमर होता है जो चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करके त्वचा को ज्यादा मैट यानी बिना चमक वाला लुक देता है। इसे आप माथे, नाक, ठुड्डी पर लगाएं। इससे आपका मेकअप बेस परफेक्ट बनेगा और आपको मैट फिनिश मेकअप लुक मिलेगा।

5. फाउंडेशन कम लगाएं

हैवी फाउंडेशन की मोटी लेयर लगाने के बजाय पतला फाउंडेशन लगाएं और कंसीलर से दाग-धब्बे छिपा लें। फिर ब्यूटी ब्लेंडर से अच्छे से मेकअप ब्लेंड करें और ऊपर से सेटिंग पाउडर लगाएं।

6. सेटिंग स्प्रे से मेकअप फिक्स करें

मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने और परफेक्ट लुक के लिए लास्ट में सेटिंग स्प्रे करें। इससे मेकअप फिक्स हो जाएगा और पसीने में बहेगा भी नहीं। अगर आप लंबे समय तक मेकअप को टिकाना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN